फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को घुमाने ले जाना है, तो इन रोमांटिक जगहों की कराएं सैर

Thu, 13 Oct 2022 06:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Special Romantic Places to Visit With Couples Read More in Hindi
करवा चौथ पर पत्नी संग घूमें ये जगहें - फोटो : istock

Karwa Chauth 2022: अक्टूबर का महीना है। इस महीने में मौसम न तो ज्यादा सर्द और ना ही गर्म होता है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण मौसम बहुत सुहाना है। ऐसे में जो लोग किसी ट्रिप की योजना बना रहे हैं, उसके लिए यह महीना घूमने के लिहाज से बेहतर है। खासकर शादीशुदा जोड़े या प्रेमी युगल इस महीने घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल, 13 अक्टूबर को करवा चौथ है। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने का त्योहार है। करवा चौथ में पत्नी अपने पति के लिए उपवास रखती हैं और शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं। ऐसे में कपल इस करवा चौथ पर घर से बाहर किसी रोमांटिक जगह पर करवा चौथ मना सकते हैं। पत्नी के साथ करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए आप किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां से आपको करवा चौथ का चांद बहुत ही खूबसूरत नजर आए। चाहें तो करवा चौथ के बाद आने वाले वीकेंड पर ट्रिप की योजना बना सकते हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ के मौके पर कपल कहां घूमने जा सकते हैं।

Karwa Chauth 2022 Special Romantic Places to Visit With Couples Read More in Hindi
पार्टनर के साथ बीच पर जाएं - फोटो : istock

बीच

करवा चौथ का चांद देखना है तो पति और पत्नी बीच पर जा सकते हैं। आपके शहर से नजदीक अगर कोई समुद्री जगह हो, जैसे मुंबई, गोवा या दक्षिण भारत के राज्य करीब हों तो वहां के बीच घूमने जाएं। रात के वक्त जब पति और पत्नी किसी बीच पर चांद देखकर करवा चौथ मनाएंगे तो उनका यह पर्व यादगार बन जाएगा। करवा चौथ के मौके पर पत्नी को लेकर किसी बीच पर घूमने जा सकते हैं।

Karwa Chauth 2022 Special Romantic Places to Visit With Couples Read More in Hindi
पार्टनर के साथ हिल स्टेशन जाएं - फोटो : facebook

हिल स्टेशन

आपके शहर के नजदीक अगर कोई हिल स्टेशन हो, तो वहां भी कपल करवा चौथ पर जा सकते हैं। उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर करवा चौथ के मौके पर जाएं। किसी सुंदर रिजॉर्ट या कॉटेज हाउस में वक्त बिता सकते हैं। यहां पर ही रात में पूजा के बाद पत्नी चांद देखकर उपवास खोलें और पति के साथ अपने करवा चौथ को यादगार बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Special Romantic Places to Visit With Couples Read More in Hindi
नौका विहार के लिए जाएं - फोटो : सोशल मीडिया

नौका विहार

अगर आसपास कोई नदी या झील हो, जहां बोटिंग की सुविधा हो तो अपनी पत्नी के साथ पति नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। करवा चौथ पर दिनभर उपवास के बाद शाम में पूजा करके नौका विहार के लिए जाएं और झील के बीच नाव में बैठकर चांद देखते हुए व्रत खोलें। इस खूबसूरत आइडिया से आप अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का पर्व खास बना सकते हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Special Romantic Places to Visit With Couples Read More in Hindi
लाॅन्ग ड्राइव पर जाएं - फोटो : Pixabay

लाॅन्ग ड्राइव पर जाएं

अगर आप किसी लंबी ट्रिप पर नहीं जा सकते या करवा चौथ की पूजा घर से बाहर नहीं कर सकते हैं, तो पूजा के बाद पत्नी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। घर पर करवा चौथ की पूजा करके उपवास खोलें और फिर पति और पत्नी लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। बाहर ही डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed