फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: दिल्ली-NCR के ये 5 सस्ते बाजार, जहां 500 रुपये में भी मिलेगी करवा चौथ के लिए साड़ी

Sat, 20 Sep 2025 11:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 20 Sep 2025 11:32 AM IST
सार

Best Affordable Markets in Delhi-NCR For Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप नवरात्रि के मौके पर भी इन सस्ते बाजारों में जाकर खरीदारी कर लें, वरना आखिरी समय पर आपको वहां भीड़ मिलने वाली है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Shopping Best Affordable Markets in Delhi-NCR to Explore during Navratri
नवरात्रि में ही शुरू कर दें करवा चौथ की शॉपिंग - फोटो : Adobe stock
Best Affordable Markets in Delhi-NCR For Karwa Chauth: नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और उसके कुछ ही दिनों बाद करवा चौथ का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में महिलाएं करा चौथ के लिए पूजा सामग्री, साज-सज्जा की चीजें, परिधान, मेहंदी, चूड़ियां, श्रृंगार का सामान और गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी पहले से ही शुरू कर देती हैं। 


अगर आप चाहते हैं कि भारी भीड़ से बचकर सस्ते दामों में बढ़िया चीजें मिलें, तो नवरात्रि के दौरान ही लोकल और प्रसिद्ध सस्ते बाजारों से खरीदारी कर लें।  अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम बताएंगे दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जहां से आप सस्ते दामों में कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप खरीद सकती हैं।

 
Karwa Chauth Shopping Best Affordable Markets in Delhi-NCR to Explore during Navratri
सरोजिनी नगर मार्केट - फोटो : instagram
सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली के बाजारों की बात हो रही है और सरोजनी नजर मार्केट का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ये बाजार दिल्ली-एनसीआर का सबसे लोकप्रिय और किफायती शॉपिंग हब है। यहां आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न कपड़े, गहने, बैग, जूते और एक्सेसरीज बहुत ही सस्ते दामों में मिलेंगे। आप अपने लिए करवा चौथ की शॉपिंग यहां से कर सकती हैं। 

 
Karwa Chauth Shopping Best Affordable Markets in Delhi-NCR to Explore during Navratri
लाजपत नगर मार्केट - फोटो : instagram
लाजपत नगर मार्केट 

अगर सरोजनी नगर बाजार नहीं जाना चाहतीं तो लाजपत नगर मार्केट एक बेहतर विकल्प है। ये बाजार खास तौर पर पारंपरिक और त्योहारों के कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां आपको सूट, लहंगे, दुपट्टे, और गहनों की बड़ी रेंज मिलेगी। यहां कई दुकानें ऐसी हैं, जहां बेहद आसानी से डिजाइनर कपड़े भी आपको मिल जाएंगे। करवा चौथ के लिए विशेष श्रृंगार सामान भी यहां आसानी से मिल जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Shopping Best Affordable Markets in Delhi-NCR to Explore during Navratri
चांदनी चौक - फोटो : instagram

चांदनी चौक 

यदि आपको कुछ पारंपरिक लहंगा और साड़ी खरीदनी है तो चांदनी चौक से अच्छा बाजार कोई हो ही नहीं सकता। ये दिल्ली का वर्षों पुराना बाजार है, जहां लहंगा साड़ी के साथ-साथ सूट भी बेहद कम दामों में मिल जाते हैं। यहां के बाजार में नवरात्रि की तैयारी के लिए मिट्टी के दीये, रंगोली पाउडर और पूजा के अन्य सामान मिलते हैं। 

 
विज्ञापन
Karwa Chauth Shopping Best Affordable Markets in Delhi-NCR to Explore during Navratri
पटेल नगर मार्केट - फोटो : Adobe
पटेल नगर मार्केट 

दिल्ली में स्थित पटेल नगर बाजार भी एक अच्छा विकल्प है जहां आप त्योहारों के लिए सस्ते कपड़े, जूते, और एक्सेसरीज़ खरीद सकते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए तो ये जगह काफी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यहां बेहद कम दामों में करवा चौथ के लिए कपड़े, गहने और चूड़ियां खरीदी जा सकती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed