फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiva Temple in Delhi: दिल्ली के ये शिव मंदिर हैं बहुत प्रसिद्ध, इस सावन के महीने में करें दर्शन

Wed, 20 Jul 2022 03:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Know Famous Shiva Temple in Delhi You Must Visit in Sawan Check Details in Hindi
शिव मंदिर - फोटो : Istock

Shiva Temple in Delhi: सावन का पावन महीना जारी है। यह महीना भगवान शिव का पसंदीदा महीना है। इसे आराधना और आध्यात्म का महीना माना जाता है। भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और सावन माह के सोमवार के दिन व्रत करते हैं। वैसे तो यह पूरा महीना ही पवित्र माना जाता है। सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाते हैं। देश भर में कई सारे शिवालय और शिव मंदिर हैं, जहां आप सावन के मौके पर दर्शन के लिए जाते हैं। इस शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक या दुग्धाभिषेक करते हैं और पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जहां सावन के मौके पर शिव भक्तों का जमावड़ा लगता है। आप इस सावन दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के हर सोमवार दर्शन के लिए जा सकते हैं। चाहें तो अन्य दिनों में भी इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं।

Know Famous Shiva Temple in Delhi You Must Visit in Sawan Check Details in Hindi
गौरी शंकर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

चांदनी चौक का श्री गौरी शंकर मंदिर

दिल्ली के प्रसिद्ध और सबसे पुराने मंदिरों में से एक चांदनी चौक में स्थित है। इस मंदिर का नाम श्री गौरी शंकर मंदिर है। सावन के महीने में चांदनी चौक के इस शिव गौरी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन दिनों मंदिर को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा के साथ ही भक्त यहां की सुंदरता को भी निहार सकते हैं। इस सावन चांदनी चौक के श्री गौरी शंकर मंदिर जा सकते हैं।

Know Famous Shiva Temple in Delhi You Must Visit in Sawan Check Details in Hindi
नीली छतरी मंदिर - फोटो : Amar Ujala

यमुना बाजार का नीली छतरी मंदिर

दिल्ली के यमुना बाजार में प्राचीन नील छत्री मंदिर मौजूद है। इस प्राचीन शिव मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसे महाभारत काल में स्थापित किया गया था। इस मंदिर का शांत माहौल भक्तों को भगवान के करीब महसूस कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Famous Shiva Temple in Delhi You Must Visit in Sawan Check Details in Hindi
शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

प्रीत विहार का शिव मंदिर

सावन में दिल्ली में स्थित गुफा वाले शिव मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। शिव मंदिर के अंदर गुफा बनी है। मंदिर परिसर में खूबसूरत पार्क भी बना है। मंदिर प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। ऐसे में यहां पहुंचना आसान है।

विज्ञापन
Know Famous Shiva Temple in Delhi You Must Visit in Sawan Check Details in Hindi
शिव बिरला कनन मंदिर - फोटो : Facebook

रंगपुरी का मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

राजधानी के रंगपुरी में मंगल महादेव बिरला कानन उन मंदिरों में से एक है, जिसे आधुनिकता के साथ खूबसूरती से निर्मित किया गया है। इस मंदिर की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपस्थिति में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed