{"_id":"5e393f531f0740617716f5df","slug":"luxurious-guitar-hotel-in-florida-america-usa-omg-features-service-includes-gambling-casino","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"107 अरब रुपये में बना है 32 मंजिला गिटार होटल, 24 घंटे चलती है पार्टी, नजारे देख यकीन नहीं करेंगे आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
107 अरब रुपये में बना है 32 मंजिला गिटार होटल, 24 घंटे चलती है पार्टी, नजारे देख यकीन नहीं करेंगे आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 04 Feb 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Guitar Hotel, Florida
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपके पास पैसे हों तो ऐश करने के लिए जगहों की कमी नहीं है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शानदार होटल है, जोकि धनकुबेरों के लिए ऐशगाह है। 450 फीट लंबा यह होटल गिटार की शेप में है और अपनी सुंदरता, आर्किटेक्ट, इंटीरियर से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस होटल के बारे में कहा जाता है कि यहां पार्टी कभी रुकती ही नहीं है।
2 of 6
गिटार होटल
- फोटो : Social media
इस 32 मंजिली होटल में 638 लग्जरी कमरे हैं, जबकि रूफ टॉप पर इसके बाहर की तरफ 13 एकड़ में फैला लैगून पूल है। वहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए यहां 19 रेस्टॉरेंट हैं। इन सब के अलावा यहां 42 हजार वर्ग फीट का स्पा, सैलून और साल्टरूम वगैरह है। गिटार होटल के पास ही सात सितारा ओएसिस टावर भी बनाया गया है, जिसमें 168 कमरे हैं।
3 of 6
गिटार होटल
- फोटो : Social media
इस होटल के बार और लांज में पीने-पिलाने के दौर हमेशा चलते रहते हैं। यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए है। म्यूजिक और हार्ड रॉक की दीवानगी का यहां खास ख्याल रखा जाता है। यहां के ऑडिटोरियम में 7000 संगीत प्रेमी एक साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गिटार होटल
- फोटो : Social media
इस गिटार शेप होटल को शीशे के आर्किटेक्ट और लाइट्स से इस तरह सजाया गया है कि मीलों दूर से यह जगमगाता नजर आता है। लेजर बीम और एलईडी लाइट्स की रोशनी से इसे खास चमक दी गई है। 20,000 फीट तक ऊंची इसकी रोशनी आकाश को भेदती हुई ऊपर जाती है, जो इस होटल को अद्भभुत रूप देती है।
विज्ञापन
5 of 6
गिटार होटल
- फोटो : Social media
लग्जरियस लाइफ की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह होटल बहुत ही खास है। कारण कि यहां पार्टी कभी खत्म ही नहीं होती। हाल ही में इस सेमिनोल हॉर्ड रॉक होटल-केसिनो की शुरुआत हुई है, जहां मनोरंजन और ऐशो-आराम का पूरा इंतजाम है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।