Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Madhya Pradesh Weekend Monsoon Short Trip Plan From Bhopal Getaways Within 5 Hours Travel Check Location
{"_id":"686211391927cb7ac60fdeb1","slug":"madhya-pradesh-weekend-monsoon-short-trip-plan-from-bhopal-getaways-within-5-hours-travel-check-location-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hill Station Near Bhopal: भोपाल के पास बारिश में भीगता स्वर्ग, दो दिन की छुट्टी में घूम आएं ये शानदार जगहें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Hill Station Near Bhopal: भोपाल के पास बारिश में भीगता स्वर्ग, दो दिन की छुट्टी में घूम आएं ये शानदार जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:29 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weekend Monsoon Short Trip : भोपाल के पास मानसून में घूमने की यह जगहें शांत के साथ खूबसूरत भी हैं जहां थकान दूर करने का मौका मिलता है। अगर आप चाहते हैं कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना, तो इन दो दिन की डेस्टिनेशन में से कोई एक जरूर आजमाएं।
विज्ञापन
1 of 6
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Weekend Getaways Near Bhopal:
'बारिश का असली मज़ा शहर से दूर पहाड़ियों और झीलों के बीच ही आता है।'
यह कहना गलत नहीं होगा। अगर आप भी इस मानसून के मौसम में कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं तो अपने आसपास की ऐसी जगहों की तलाश करें। भोपाल के रहने वालों को तो बहुत दूर जाने की जरूरत भी नहीं है। शहर की भागदौड़ और हलचल से थोड़ी दूरी पर आप बरसात के मौसम में हरियाली, झरनों और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यहां पांच मानसून स्पाॅट्स हैं जो वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ये सभी जगहें भोपाल से करीब पांच घंटे की दूरी के भीतर ही हैं और यहां महज दो दिन की छुट्टियों में भरपूर आनंद लिया जा सकता है। आप इन जगहों में से किसी एक का चयन करके आगामी वीकेंड पर ट्रिप पर जाने के लिए अभी से योजना बना सकते हैं।
भोपाल के पास मानसून में घूमने की यह जगहें शांत के साथ खूबसूरत भी हैं जहां थकान दूर करने का मौका मिलता है। अगर आप चाहते हैं कुछ समय प्रकृति के साथ बिताना, तो इन दो दिन की डेस्टिनेशन में से कोई एक जरूर आजमाएं।
2 of 6
पचमढ़ी मध्य प्रदेश
- फोटो : Instagram
पचमढ़ी
पचमढ़ी मध्य प्रदेश का मिनी हिल स्टेशन है, जो भोपाल से लगभग 210 किमी दूर है। यहां की खासियत हैं पचमढ़ी के हरे-भरे जंगल, झरने, बी फॉल्स, अप्सरा विहार और धूपगढ़। आप मानसून में पचमढ़ी की हरियाली और फॉग देखने के लिए जा सकते हैं। इस मौसम में ट्रैकिंग और फोटोग्राफी के लिए यह हिल स्टेशन बेस्ट मानसून स्पाॅट है।
3 of 6
तवा रिसाॅर्ट
- फोटो : instagram
तवा डैम और रिसॉर्ट
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में तवा बांध और रिसाॅर्ट स्थित है। यह बांध तवा नदी पर बना है और इसके जलाशय के पास ही रिसाॅर्ट भी हैं। भोपाल से करीब 135 किमी दूर तवा डैम तक पहुंचने में लगभग ढाई घंटे का वक्त लगता है। बरसात में यहां आकर आप विशाल तवा डैम देख सकते हैं। शांत झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देख सकते हैं। बादलों के बीच झील की सैर और ठंडी हवाएं मानसून का मनमोहक अनुभव कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भीमबेटका, मध्य प्रदेश
- फोटो : Instagram
भीमबेटका रॉक शेल्टर
भोपाल से लगभग 45 किमी दूर भीमबेटका रॉक शेल्टर है, जिसका सफर आप महज एक घंटे में तय कर सकते हैं। यह स्थान मध्य प्रदेश का बेहद शानदार और विदेशी नजारों का आनंद देने वाली है। भीमबेटका को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है, जहां प्राचीन गुफाएं और मानसून में हरे भरे जंगलों के बीच घूमने का आनंद मिलता है। यहां परिवार और बच्चों के साथ मानसून में प्रकृति के करीब होने का अनुभव प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राजा भोज टूरिस्ट काॅम्प्लेक्स भोपाल
- फोटो : Instagra
राजा भोज टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स
हलाली डैम के पास राजा भोज टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स है जो कि भोपाल से 40 किमी की दूरी पर है। इसके पास प्राकृतिक झील, शांति और लकड़ी के रिसाॅर्ट्स हैं। यहां बड़ी तालाब नाम की झील है, जिसे 11वीं शताब्दी में राजा भोज ने बनवाया था। यह मध्य भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से है। यहां नाव की सवारी, जल क्रीड़ा और अन्य गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। पास में ही कमला पार्क, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं। सिर्फ एक रात रुकने के लिए बेस्ट मानसून गेटअवे है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।