फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiva Temples In Gujarat: सावन में जरूर करें गुजरात के इन शिव मंदिरों के दर्शन, मिलेगा असीम पुण्य

Wed, 09 Jul 2025 11:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

Shiva Temples in Gujarat: गुजरात में रहने वाले या जो भी सावन माह में गुजरात जा रहे हैं, वह इन प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आप सावन में गुजरात की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन करना ना भूलें।

विज्ञापन
Must Visit Shiva Temples in Gujarat During Sawan 2025 Gujarat ke prasidh shiv mandir sawan darshan ke liye
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात - फोटो : Instagram

Shiva Temples in Gujarat: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन मास आ गया है। इस वर्ष सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसका समापन रक्षाबंधन पर होता है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। यह वही समय होता है जब शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत, रुद्राभिषेक और मंदिरों के दर्शन करते हैं। भारत के हर कोने में शिव मंदिर मौजूद हैं, लेकिन गुजरात में कुछ शिव मंदिर ऐसे भी हैं जो अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद खास हैं। गुजरात में रहने वाले या जो भी सावन माह में गुजरात जा रहे हैं, वह इन प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आप सावन में गुजरात की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन करना ना भूलें।

Must Visit Shiva Temples in Gujarat During Sawan 2025 Gujarat ke prasidh shiv mandir sawan darshan ke liye
सोमनाथ मंदिर - फोटो : instagram

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर

गुजरात के वेरावल के प्रभास पाटन में भगवान शिव का प्राचीनतम मंदिर है। गुजरात का सोमनाथ मंदिर शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव सोमराज ने किया था। इसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर अलौकिक शांति और शक्ति का प्रतीक है। सावन में यहां हजारों भक्त रुद्राभिषेक करने आते हैं।

Must Visit Shiva Temples in Gujarat During Sawan 2025 Gujarat ke prasidh shiv mandir sawan darshan ke liye
नीलकंठ धाम गुजरात - फोटो : instagram

नीलकंठधाम, पोईचा

गुजरात में ही नीलकंठ धाम मंदिर नर्मदा नदी के तट पर पोइचा गांव में स्थित है। यह मंदिर भरूच से लगभग 80 किमी और वडोदरा से 60 किमी दूर है। मंदिर आधुनिक निर्माण से सुसज्जित है। यहां भगवान शिव का विशाल स्वरूप और आकर्षक लाइट शो भी दर्शनीय है। परिवार सहित दर्शन के लिए यह आदर्श स्थल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Must Visit Shiva Temples in Gujarat During Sawan 2025 Gujarat ke prasidh shiv mandir sawan darshan ke liye
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात - फोटो : Instagram

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका

गुजरात के सौराष्ट्र तट पर द्वारका शहर और बेट द्वारका द्वीप के बीच के मार्ग पर शिव जी का महत्वपूर्ण मंदिर है, जिसका नाम नागेश्वर ज्योतिर्लिंग है। द्वारका से 17 किमी दूर स्थित यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के नीलकंठ रूप को समर्पित है। सावन के हर सोमवार को यहां विशेष रुद्राभिषेक किया जाता है। 

विज्ञापन
Must Visit Shiva Temples in Gujarat During Sawan 2025 Gujarat ke prasidh shiv mandir sawan darshan ke liye
स्तंभेश्वर महादेव, गुजरात - फोटो : Instagram

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर

गुजरात के ही प्राचीन सोमनाथ मंदिर से लगभग 15 किमी दूर एक अनोखा शिव मंदिर है जो कि दिन में दो बार आंखों के सामने से ओझल हो जाता है। मान्यता है कि समुद्र के पास स्थित स्तंभेश्वर महादेव मंदिर का जलाभिषेक खुद से होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed