{"_id":"5d7f7d548ebc3e015369ecd6","slug":"narendra-modi-birthday-special-2019-world-famous-modi-fashion-khadi-kurta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Special: प्रधानमंत्री मोदी का फैशन नहीं है आम, कई वजहों से होती है स्टाइल की चर्चा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
B'day Special: प्रधानमंत्री मोदी का फैशन नहीं है आम, कई वजहों से होती है स्टाइल की चर्चा
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी के बाद देश के सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट पीएम हैं नरेंद्र मोदी। युवाओं के लिए फैशन आइकन बन चुके पीएम मोदी का कुर्ता स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। जिस तरह से देश में पंडित नेहरू की सदरी को नेहरू बंडी का नाम दिया और बंद गले के कुर्ते को भी नेहरू गला के नाम से जाना जाता है वैसे ही आधी बाजू का कुर्ते का देश में फैशन लाने वाले पीएम हैं मोदी।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : ANI
जब एक बार मोदी जी से उनके स्टाइलिश कुर्ते के बारे में पूछा गया तो प्रधानमंत्री ने बताया: 'आरएसएस और भाजपा में काम का मतलब सिर्फ लगातार यात्राएं ही नहीं, बल्कि अनिश्चित और दुश्कर कार्यक्रम भी हैं। और मैं तो अपने कपड़े हमेशा खुद ही धोता था, मैं सोचा कि पूरी बांह का कुर्ता धोना अधिक कठिन था और ज्यादा समय लेता था तो मैंने अपने कुर्ते को काटकर आधी बांह का कर देने का फैसला किया।' इस तरह मोदी कुर्ता की शुरुआत हुई! इसके अलावा ‘मोदी मास्क’, कप, टी-शर्ट, बैज और यहां तक कि चॉकलेट जैसी चीजें भी समय-समय पर देखी गईं, लेकिन इनमें से कुछ भी मोदी कुर्ता जितना लोकप्रिय नहीं हुआ। मोदी कुर्ता की सादगी ही उसे खास बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर रंग और अंदाज के लोग दीवाने हैं। आपको स्टाइल में बने रहने के लिए किसी किलर लुक या फिर लंबी चौड़ी कद-काठी की जरूरत नहीं होती। आप कितने स्टाइलिश हैं ये आपके व्यक्तित्व से ही झलकता है। मोदी जी हमेशा स्टाइल में बने रहते हैं। मोदी जहां जाते हैं वहीं के हो जाते हैं। उनकी सत्ता में लोगों ने मोदी के कई रूप देखे हैं।
4 of 5
- फोटो : PTI
पीएम मोदी का ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को खूब रास आता है। फिर चाहे उनका खादी कुर्ता हो या फिर रंग -बिरंगी पगड़ी। पीएम मोदी खादी का कुर्ता और उसके कॉम्बिनेशन में व्हाइट रंग का चूड़ीदार पजामा ही पहनना पसंद करते हैं। उसके साथ लैदर की काले रंग की जूतियां उनके लुक को और भी इंप्रेसिव बना देती हैं। हालांकि विदेश दौरे के दौरान उन्हें अक्सर कोट पैंट में भी देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खादी स्टाइल युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
5 of 5
लोगों में इस बात को जानने की जिज्ञासा रहती है कि वो अपने कपड़े कहां से सिलवाते हैं। हालांकि पीएम मोदी ने एक प्रोग्राम के दौरान ये बात खुद बताई थी कि वो अपने कपड़े अहमदाबाद के उसी टेलर से सिलवाते हैं जिससे वो बरसों पहले से सिलवाते आ रहे हैं। पीएम मोदी का स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है। अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर उनका कहना है कि वो मौसम और आराम को ध्यान में रखते हुए कपड़ों का चुनाव करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X