{"_id":"67e273e041edf471610709b8","slug":"offbeat-destination-spiti-valley-himachal-pradesh-full-package-details-in-hindi-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Offbeat Destination: भीड़ से दूर लेना चाहते हैं ठंडी वादियों का आनंद, तो हिमाचल प्रदेश की यह जगह है बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Offbeat Destination: भीड़ से दूर लेना चाहते हैं ठंडी वादियों का आनंद, तो हिमाचल प्रदेश की यह जगह है बेस्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:34 PM IST
सार
अगर आप कहीं अनोखे जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको स्पीति घाटी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। स्पीति घाटी कैसे जाएं? क्या-क्या घुमें? ये सब जानकारी इस लेख में आप आसान शब्दों में देख सकते हैं।
Spiti Valley: हिमाचल प्रदेश में जब भी घूमने की बात होती है तो आमतौर पर शिमला या मनाली का नाम ही जुबान पर आता है। मगर हिमाचल प्रदेश एक राज्य है जिसे प्रकृति ने कई खूबसूरत वादियों से नवाजा है। मनाली और शिमला तो अक्सर लोग घूमने जाते हैं मगर आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की ही एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में बेहद खास है, और वहां भीड़ ना के बराबर होती है। हम बात कर रहे हैं स्पीति घाटी की। खास बात यह है कि आप यहां पर गर्मी के मौसम में बहुत आसानी से घूम सकते हैं, तो अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और कोई अनोखी जगह की तलाश में है तो स्पीति घाटी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
कहां है स्पीति घाटी?
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक ठंडा रेगिस्तान पर्वतीय घाटी है। यह घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है। स्पीति घाटी का प्रशासनिक मुख्यालय काजा है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए सबसे आसान तरीका सड़क मार्ग है।
Trending Videos
2 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें
- फोटो : Adobe Stock
कैसा दिखता है स्पीति घाटी?
स्पीति घाटी का नजारा अपनी अनोखी और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आपको हरी-भरी वादियां नहीं, बल्कि एक अलग ही तरह का नजारा देखने को मिलता है। यहां का शांत वातावरण आपका मन मोह लेगा और हर मोड़ पर इतिहास की कहानियां बिखरी नजर आएंगी। स्पीति घाटी एक ठंडा रेगिस्तानी इलाका है, इसलिए यहां की जमीन ज्यादातर पथरीली और शुष्क है। यहां आपको रंग-बिरंगे चट्टानों और पत्थरों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें
- फोटो : Adobe Stock
क्या आसानी से होटल उपलब्ध हो जाते हैं?
अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि स्पीति में ठहरने के लिए होटल हैं या नहीं? बता दें कि स्पीति घाटी में ठहरने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। काजा और ताबो जैसे प्रमुख स्थानों पर होटल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप स्थानीय होमस्टे में भी रह सकते हैं, जो आपको स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव करने का अवसर प्रदान करते हैं। स्पीति घाटी में होटल और गेस्ट हाउस 1 से 5 किलोमीटर की दूरी के भीतर आसानी से मिल जाते हैं।
4 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें
- फोटो : Adobe Stock
कैसे पहुंचे स्पीति?
अगर आप दिल्ली से स्पीति जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले मनाली के लिए बस पकड़ना है। इसके बाद मनाली से स्पीति घाटी तक का सड़क रोहतांग दर्रा और कुंजुम दर्रा से होकर जाता है। बता दें कि स्पीति घाटी पहुंचने के लिए मनाली से काजा के लिए कई सरकारी बसें चलती हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से शिमला होकर भी स्पीति घाटी का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्पीति घाटी की तस्वीरें
- फोटो : Adobe Stock
किस मौसम में स्पीति घाटी जा सकते हैं?
स्पीति घाटी की यात्रा के लिए गर्मी का मौसम सबसे अच्छे माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सर्दियों में यहां नहीं जाया जा सकता। गर्मियों में (मई से अक्टूबर तक) यहां का मौसम सुहावना रहता है, और सड़कें खुली रहती हैं, जिससे यात्रा करना आसान होता है। सर्दियों में (नवंबर से अप्रैल तक) स्पीति घाटी में बहुत ठंड पड़ती है, और कुछ सड़कें बर्फ से ढकी रहती हैं, जिससे यात्रा करना मुश्किल हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।