{"_id":"69df4423d6eb4712420eca89","slug":"one-day-trip-places-in-india-short-trip-ideas-ek-din-me-ghumne-ki-best-jagah-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Short Trip Ideas: सिर्फ एक दिन की छुट्टी में करें इन 7 खूबसूरत जगहों की सैर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Short Trip Ideas: सिर्फ एक दिन की छुट्टी में करें इन 7 खूबसूरत जगहों की सैर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:43 PM IST
सार
One Day Trip Places: अगर आप कम समय में घूमना चाहते हैं, तो नीमराना फोर्ट, लोनावला, ऋषिकेश, नंदी हिल्स, माउंट आबू, आगरा और पुडुचेरी जैसी जगहें एक दिन की यात्रा में स्वर्ग जैसा अनुभव देती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एक दिन की छुट्टी में घूमने के लिए बेस्ट जगहें
- फोटो : AI
Ek Din Ki Chhutti Me Kaha Ghume: आजकल लोगों के पास वक्त की कमी है। जिंदगी की भागदौड़ में उनके लिए लंबी छुट्टियां लेना आसान नहीं होता। लोग घूमना तो चाहते हैं लेकिन काम का दबाव, जिम्मेदारियां और समय की कमी के चलते सफर की योजना टाल देते हैं। लेकिन शायद उन्हें ये पता नहीं कि घूमने के लिए लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं है। भारत में सिर्फ एक दिन की यात्रा में भी शानदार और यादगार अनुभव हासिल किया जा सकता है।
भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप सुबह जाकर शाम तक वापस आ सकते हैं और फिर भी ऐसा महसूस करेंगे जैसे किसी स्वर्ग में घूम आए हों। ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि यहां का माहौल आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा भी देता है।
पहाड़ों की ठंडी हवा में सुकून तलाश रहे हों, या ऐतिहासिक जगहों की भव्यता को देखने की इच्छा रखते हों, एक दिन की ट्रिप आपके लिए सबकुछ संभव बना सकती है। बस आपको सही जगह का चयन और सही योजना बनाने की जरूरत है।
इस लेख में स्वर्ग जैसी खूबसूरत सात जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां घूमने के लिए लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं। ये स्थल एक दिन की छुट्टी या वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट विकल्प हैं। यहां घूमकर आप कम समय में ज्यादा मजा ले सकते हैं और अपने दिन को यादगार बना सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
Historical Places
- फोटो : AI
ऐतिहासिक और रॉयल अनुभव
अगर आप शाही माहौल का अनुभव लेना चाहते हैं, तो नीमराना फोर्ट पैलेस एक शानदार विकल्प है। यहां का किला और व्यू आपको किसी राजा-महाराजा जैसा एहसास देता है। दिल्ली एनसीआर या राजस्थान से निकटतम रहने वालों के लिए यहां एक दिन की ट्रिप के लिए आना बेहतर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
लोनावला और नंदी हिल्स जाएं
- फोटो : AI
पहाड़ों में सुकून
लोनावला और नंदी हिल्स जैसी जगहें प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट हैं। यहां की हरियाली और ठंडी हवा मन को शांति देती है। अगर आप मुंबई या पुणे के रहने वाले हैं तो एक दिन की छुट्टी में यात्रा के लिए लोनावला जाएं। नंदी हिल्स कर्नाटक में है। बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुर, मैसूर आदि शहरों से नंदी हिल्स की सैर के लिए जा सकते हैं। यहां घूमने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
4 of 6
ऋषिकेश
- फोटो : AI
आध्यात्मिक और एडवेंचर का मेल
ऋषिकेश में आप गंगा किनारे सुकून के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर का मजा भी ले सकते हैं। यह जगह आत्मिक शांति के लिए भी जानी जाती है। दिल्ली-एनसीआर या आसपास के शहरों के लोग आध्यात्मिक यात्रा या एडवेंचर्स ट्रिप के लिए वीकेंड पर ऋषिकेश की बजट फ्रेंडली यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
माउंट आबू और नैनीताल
- फोटो : AI
हिल स्टेशन और ठंडक का मजा
गर्मी से राहत चाहिए तो माउंट आबू एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां का मौसम और झीलें आपको तरोताजा कर देंगी। राजस्थान में स्थित इस एकलौते हिल स्टेशन की सैर एक दिन में आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर वाले नैनीताल की सैर भी एक दिन में कर सकते हैं। यात्रा की शुरुआत रात में करें। सुबह नैनीताल पहुंचकर दिनभर प्रसिद्ध स्थलों की सैर करके रात तक वापसी कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X