सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन, जहां एडवेंचर करने आते हैं लोग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 07 Apr 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
paragliding destination in india uttrakhand himachal pradesh banglore

बीते कुछ सालों में एडवेंचर ट्रैवलिंग का क्रेज युवाओं में बहुत ज्यादा बढ़ा है। विश्व के बाकी देशों के साथ भारत में भी एडवेंचर स्पोर्टस का चलन तेजी से बढ़ा है। भारत में ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे खेल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जिसके जरिए आप आसमान से जमीन की खूबसूरती देख सकते हैं। इसलिए हम आपको भारत के पैराग्लाइडिंग के बेस्ट स्पॉट्स के बारे में बता रहे हैं। 

Trending Videos
paragliding destination in india uttrakhand himachal pradesh banglore

सिक्किम
सिक्किम हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार व्यू के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा सिक्किम अब पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के रूप में भी लोग जानने लगे हैं। टेक ऑफ से लेकर लैंडिग के लिए यहां शानदार जगह है। इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
paragliding destination in india uttrakhand himachal pradesh banglore

कुंजापुरी उत्तराखंड
पहाड़ों की वादियों के घिरे इस प्रदेश में खूबसूरती के साथ-साथ कई सारे एडवेंचर मौजूद हैं। उत्तराखंड के कुंजापुरा एक बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। शिवालिक और गंगोत्री की पहाड़ तक आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

paragliding destination in india uttrakhand himachal pradesh banglore

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग में मौजूद है। गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों और एडवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यह स्थल प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांचक अनुभवों के साथ शानदार दृश्य प्रदान रने का काम करता है। 

विज्ञापन
paragliding destination in india uttrakhand himachal pradesh banglore

नंदी हिल्स
बैंगलोर शहर एडवेंचर स्पोर्टस के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई शानदार पहाड़ी डेस्टिनेशन मौजूद हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां की प्रसिद्ध नंदी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। यहां लैंडिग के लिए आरामदायक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed