फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन राज्यों की सीमाओं से लगा एक छोटा सा शहर, जहां पर बना है भारत का सबसे दुर्लभ मंदिर

Fri, 25 Oct 2019 01:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
places to visit in pathankot punjab
- फोटो : pixa

भारत का हर शहर अपने अंदर बहुत सी कहानियां समेटे हुए है। अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है और नई जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इस बार भारत के छोटे से शहर पठानकोट में जरूर जाएं। जब भी ट्रेन से आप यात्रा करते होंगे तो पठानकोट का नाम जरूर आता है। रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में गिना जाने वाला ये शहर बहुत सी ऐतिहासिक विरासतों से भी समृद्ध है। तो चलिए जानें कि इस छोटे से शहर में क्या है एक्सप्लोर करने के लिए.....


 
places to visit in pathankot punjab
- फोटो : pixa

अगर आप पंजाब जा रहें है तो पठानकोट होकर आपकी ट्रेन जरूर जाती होगी। एक बार अगर आप इस शहर में उतरकर यहां की खूबसूरती देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। क्योंकि इतने सारे किलों और प्राचीन मंदिरों के होने के बावजूद भी कोई इस शहर का नाम टूरिस्ट प्लेस के रूप में नहीं लेता है। पंजाब के इस छोटे से शहर की सीमाएं पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगी हुई हैं। 


 
places to visit in pathankot punjab
- फोटो : pixa
शाहपुर कुंडी किला

एक समय पठानी राजपूतों की राजधानी के रूप में जाना जाने वाला शहर पठानकोट में बहुत से किले हैं। जिनमें से एक किला है शाहपुर कुंडी किला। इस समय गेस्ट हाउस के रूप में बदल चुका ये किला कभी रावी नदी के किनारे कई सारे युद्धों की तैयारी का गवाह रह चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
places to visit in pathankot punjab
- फोटो : pixa
काठगढ़ मंदिर

काठगढ़ मंदिर का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित इस मंदिर की विशेषता यहां पर स्थापित लिंग है। जिसके बारे में बहुत सारे रहस्य प्रचलित हैं। कहानियों के अनुसार, भगवान राम की खोज करने आए उनके भाई भरत ने इस मंदिर के दर्शन किए थे। ब्यास और कोंच नदियों के संगम पर स्थित, काठगढ़ मंदिर विरासत और असाधारण स्थापत्य शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध है।


 
विज्ञापन
places to visit in pathankot punjab
- फोटो : pixa
नूरपुर किला

पठानकोट के प्रसिद्ध वास्तुशिल्प एवं ऐतिहासिक स्थानों में सबसे सुंदर है नूरपुर का किला। पहले इसे धमेरी किले के रूप में जाना जाता था। इस किले को 10वीं शताब्दी में बनवाया गया था। लेकिन आज ये किला खंडहर में बदल चुका है। कहते हैं कि इस किले को अंग्रेजों ने वर्ष 1905 में भूकंप के बाद ध्वस्त कर दिया था। किले में एक मंदिर भी है, जिसे बृज राज स्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर बहुत अनमोल है क्योंकि यह देश का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां भगवान कृष्ण और मीराबाई की मूर्तियों की एक साथ पूजा होती है। 16वीं सदी में निर्मित इस मंदिर के दर्शन पठानकोट आने पर जरूर करने चाहिए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed