फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: इस बार दिवाली मनानी है घर से बाहर, तो इन जगहों पर दीपावली का उत्साह दिखेगा दोगुना

Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Places to Visit on Diwali 2022 Know Where Is the Best Place to Celebrate Deepawali in India
दिवाली 2022 - फोटो : istock

Diwali 2022: इस बार दिवाली उत्सव 23 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। दिवाली पांच दिनों का पर्व होता है, जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार नरक चतुर्दशी और दीपावली एक ही दिन पर है। ऐसे में चार दिन दीपों का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। घर से दूर दूसरे शहर में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाते हैं। दीपावली में जब लोग अपने घर वापस आते हैं तो त्योहार की रौनक बढ़ जाती है। वैसे तो दिवाली पर लोग घर पर ही पूजा करते हैं लेकिन अगर आप लंबे समय से परिवार के साथ किसी ट्रिप पर नहीं गए हैं और इस बार दिवाली घर से बाहर किसी खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं तो भारत में दिवाली के मौके पर घूमने के लिए कुछ सुंदर शहर हैं। 22 अक्तूबर से वीकेंड शुरू हो रहा है। आप 22 तारीख से अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं। 22 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक ट्रिप पर जा सकते हैं। ये रहीं दिवाली पर घूमने के लिए खूबसूरत जगहें।

Places to Visit on Diwali 2022 Know Where Is the Best Place to Celebrate Deepawali in India
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई

अमृतसर

दिवाली मनाने के लिए आप अमृतसर घूमने जा सकते हैं। यहां दीपावली का पर्व बहुत ही शानदार अनुभव देगा। दिवाली में अमृतसर में बंदी छोर दिवस मनाया जाता है। यह सिखों का बड़ा त्योहार है। सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद जी की कैद से वापसी की याद में बंदी छोर का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर शहर में विशेष प्रार्थनाएं और कीर्तन होते हैं। दिवाली पर आप स्वर्ण मंदिर जा सकते हैं, यहां की रौनक और सुंदरता देखते ही बनती है।

Places to Visit on Diwali 2022 Know Where Is the Best Place to Celebrate Deepawali in India
कोलकाता दिवाली - फोटो : facebook

कोलकाता

कोलकाता शहर को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता है। वैसे तो यहां नवरात्रि का पर्व बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। लेकिन दिवाली में कोलकाता की रौनक देखते ही बनती है। पूरा शहर दीयों, फेयरी लाइट्स और मोमबत्तियों से चकाचौंध रहता है। हर गली के कोने पर कुछ अद्भुत आतिशबाजी भी देखने को मिलती है। इस मौके पर दक्षिणेश्वर मंदिर आदि धार्मिक स्थल जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places to Visit on Diwali 2022 Know Where Is the Best Place to Celebrate Deepawali in India
गोवा में दिवाली - फोटो : Istock

गोवा

दिवाली के मौके पर गोवा घूमने जा सकते हैं। गोवा में सुंदर कैंडल से घर सजाए जाते हैं और नरकासुर को जलाया जा सकता है। इस दौरान गोवा की रौनक एकदम ही अलग होती है। गोवा में तमाम रेस्तरां और पब्स हैं, जहां आप दिवाली के मौके पर मस्ती कर सकते हैं। बीच पर ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Places to Visit on Diwali 2022 Know Where Is the Best Place to Celebrate Deepawali in India
वाराणसी में दिवाली - फोटो : facebook

वाराणसी

वाराणसी में दिवाली की रौनक देखते ही बनती है। वैसे तो वाराणसी की देव दीपावली बहुत प्रसिद्ध है लेकिन आप दिवाली के मौके पर भी बनारस घूमने जा सकते हैं। दिवाली के मौके पर वाराणसी की बाजारों, गंगा घाट पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। गंगा महोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed