Republic Day 2026: 26 जनवरी पर भारत अपना राष्ट्रीय पर्व मनाता है। इस दिन देश अपने संविधान, सेनानियों और लोकतांत्रिक मूल्यों को सलाम करता है। गणतंत्र दिवस को जश्न की तरह मनाने के लिए देश की कुछ जगहें परफेक्ट हैं। इस दिन परेड निकाली जाती है,जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर होता है और आप घर बैठे परेड व गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देख सकते हैं।
{"_id":"696f0216e0275a31a5024d22","slug":"republic-day-travel-ideas-places-to-visit-on-26-january-to-feel-patriotic-check-locations-2026-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: 26 जनवरी को कहां जाएं, जहां देशप्रेम की भावना खुद-ब-खुद जाग उठे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Republic Day 2026: 26 जनवरी को कहां जाएं, जहां देशप्रेम की भावना खुद-ब-खुद जाग उठे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:56 AM IST
सार
Republic Day Travel Ideas: देशप्रेम नारों में नहीं, इतिहास को समझने और मूल्यों को जीने में है। 26 जनवरी को तिरंगे, इतिहास और बलिदान से जुड़ी जगहों की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
लाल किला
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कर्तव्य पथ, नई दिल्ली
- नई दिल्ली के कर्तव्य पथ को गणतंत्र दिवस की धड़कन कह सकते हैं।
- 26 जनवरी की परेड देखने का सपना हर भारतीय देखता है।
- कर्तव्य पथ पर सेना की टुकड़ियां, झांकियां और तिरंगे की शान देश के गौरव का सबसे जीवंत दृश्य पेश करती हैं।
- यहां खड़े होकर एहसास होता है कि भारत केवल एक देश नहीं, एक विचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहीद स्मारक, दिल्ली
- फोटो : Instagram
इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल
- शहीदों को नमन करने के लिए यहां आएं।
- गणतंत्र दिवस पर यहां का माहौल बेहद भावुक होता है।
- नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों के नाम पढ़ते हुए देश के लिए दिए गए बलिदान की कीमत समझ आती है।
- यह जगह सिखाती है कि आज़ादी और गणतंत्र कितनी बड़ी कुर्बानी से मिले हैं।
कैसा दिखता है जलियांवाला बाग
- फोटो : Adobe
जलियांवाला बाग, अमृतसर
- इतिहास की टीस इसी स्थान पर बसी है।
- यह स्थान चीखता नहीं, लेकिन बहुत कुछ कह जाता है।
- 26 जनवरी को यहां जाना देश के संघर्षपूर्ण अतीत से जुड़ने जैसा है।
- यहां खड़े होकर समझ आता है कि संविधान की हर पंक्ति खून और संघर्ष से लिखी गई है।
विज्ञापन
सेल्युलर जेल, पोर्ट ब्लेयर
- फोटो : Adobe
सेल्युलर जेल, पोर्ट ब्लेयर
- यह जगह अंग्रेजों की सजा काला पानी की कहानी कहती है।
- यह जेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम का सबसे कठोर अध्याय है।
- गणतंत्र दिवस पर यहां का लाइट एंड साउंड शो दिल को झकझोर देता है।
- यह स्थान देशप्रेम को शब्दों में नहीं, अनुभूति में बदल देता है।