फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Holiday Plan: ईद-ओणम और नवरात्रि, सितंबर में छुट्टियों की भरमार; ट्रिप प्लान करने में न करें देरी

Tue, 02 Sep 2025 04:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Sep 2025 04:47 PM IST
सार

September Bank Holidays 2025: इस लेख में सितंबर महीने के पर्व त्योहारों के मुताबिक सरकारी छुट्टियों और वीकेंड की जानकारी दी जा रही हैं। इस महीने की छुट्टियों के रोस्टर के हिसाब से घूमने की योजना बना सकते हैं। 

विज्ञापन
September Bank Holidays 2025 List According To Trip Plan Long Weekend in September Month
फैमिली ट्रिप - फोटो : Adobe
loader

September Bank Holidays 2025: त्योहारों का मौसम आ चुका है। सितंबर 2025 भारत में त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक उत्सवों से भरा माह है। इस महीने में कई राज्यवार और राष्ट्रीय छुट्टियां हैं, जिनकी वजह से कई लम्बे वीकेंड बनते हैं।साथ ही त्योहार भी हैं। अब इन छुट्टियों का फायदा उठाकर चाहे आप पिकनिक प्लान कर सकते हैं या फिर फैमिली ट्रिप पर जा सकते हैं। हालांकि सफर की योजना बना रह हैं तो पहले छुट्टियों और लंबे वीकेंड की तारीखों की जानकारी रखें। RBI के अनुसार, बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार हर सप्ताह बंद रहते हैं। कुल मिलाकर पूरे सितंबर में 15 बैंक छुट्टियां हो सकती हैं, जिसमें धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं। इस लेख में सितंबर महीने के पर्व त्योहारों के मुताबिक सरकारी छुट्टियों और वीकेंड की जानकारी दी जा रही हैं। इस महीने की छुट्टियों के रोस्टर के हिसाब से घूमने की योजना बना सकते हैं। 

September Bank Holidays 2025 List According To Trip Plan Long Weekend in September Month
ईद ए मिलाद पर घूमें - फोटो : istock

सितंबर महीने की छुट्टियां 

  • 3 सितंबर - कर्मा पूजा होने की वजह से रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 सितंबर - फर्स्ट ओणम होने के कारण त्रिवेंद्रम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 5 सितंबर - ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ है, इसलिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 6 सितंबर - ईद-ए-मिलाद की वजह से जम्मू, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 सितंबर - पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा।
  • 12 सितंबर - ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 13 सितंबर - महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की अवकाश रहेगा।
  • 14 सितंबर - पूरे देश के बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 21 सितंबर - रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर - नवरात्र स्थापना के कारण जयपुर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जयंती होने की वजह से जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर - महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 सितंबर - रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 29 सितंबर - महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगा।
September Bank Holidays 2025 List According To Trip Plan Long Weekend in September Month
पहला लाॅन्ग वीकेंड  - फोटो : Freepik

पहला लाॅन्ग वीकेंड 

5 सितंबर को केरल में ओणम उत्सव के लिए स्कूल व बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में 5-6 सितंबर को ईद ए मिलाद उन नबी पर छुट्टी घोषित की गई है। गणपति विसर्जन की भी छुट्टी कुछ जगहों पर हैं। इनकी वजह से अधिकांश राज्यों में 5 से 7 सितंबर तक लंबा वीकेंड बन सकता है। यह यात्रा का एक बेहतरीन मौका है। शिक्षक दिवस के कारण कई स्कूलों में आधे दिन या पूर्ण अवकाश मिल सकता है। आप बच्चों के साथ पिकनिक भी प्लान कर सकेत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
September Bank Holidays 2025 List According To Trip Plan Long Weekend in September Month
दूसरे वीकेंड पर कहां जाएं - फोटो : Freepik

दूसरा वीकेंड 

13 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की अवकाश रहेगा और 14 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। दो दिन का अवकाश आपको छोटी ट्रिप के लिए मिल सकता है। 

तीसरा वीकेंड प्लान


22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दौरान महालया-अमावस्या, घटस्थापना जैसी संक्रांति शामिल हैं। 20 और 21 को वीकेंड है। ऐसे में आपको अगर नवरात्रि के पहले दिन छुट्टी मिल सकती है तो घूमने के लिए तीन दिन मिल जाएंगे।

विज्ञापन
September Bank Holidays 2025 List According To Trip Plan Long Weekend in September Month
दुर्गा पूजा - फोटो : पीटीआई

चौथा वीकेंड 

27 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 28 सितंबर को रविवार का अवकाश है। 29 सितंबर को महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगा। कुल मिलाकरर आपको चार दिन की ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। 

यात्रा की योजना कैसे बनाएं?

  • 5 से 7 सितंबर का लम्बा वीकेंड पारिवारिक ट्रिप या प्रकृति भ्रमण के लिए बेहतरीन।
  • शिक्षक दिवस और स्कूल बंदी का मजा बच्चों के साथ खास समय बिताने में लें।
  • नवरात्रि और दशहरा वीक में विशेष सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा में आनंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed