{"_id":"66f3a99ca060295506022ba5","slug":"shardiya-navratri-2024-famous-indian-cities-named-after-goddess-durga-including-delhi-mumbai-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2024: माता दुर्गा के नाम पर पड़ा इन शहरों का नाम, मुंबई और दिल्ली भी हैं देवी मां को समर्पित","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Shardiya Navratri 2024: माता दुर्गा के नाम पर पड़ा इन शहरों का नाम, मुंबई और दिल्ली भी हैं देवी मां को समर्पित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:42 PM IST
सार
अक्सर बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रख दिए जाते हैं, लेकिन पूरे शहर का नाम देवी के नाम पर होना एक खास और अनोखी बात है। आइए जानते हैं ऐसे प्रमुख शहरों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
देवी मां के नाम पर शहरों के नाम
- फोटो : amar ujala
Shardiya Navratri 2024 : शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाने वाला पावन पर्व है। नौ दिनों तक माता दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त अपने घरों में माता की प्रतिमा स्थापित कर उपवास रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। इसके साथ ही, पूरे भारत में कई सिद्धपीठ और माता दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। इनमें जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर, मिर्जापुर का विंध्याचल धाम और सतना में महियर माता मंदिर जैसे देवू मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं, जहां नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर ही नहीं, देश की कुछ शहर हैं जो देवी मां को समर्पित हैं। भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जिनका नाम माता दुर्गा के नाम पर रखा गया है। अक्सर बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रख दिए जाते हैं, लेकिन पूरे शहर का नाम देवी के नाम पर होना एक खास और अनोखी बात है। आइए जानते हैं ऐसे प्रमुख शहरों के बारे में।
Trending Videos
2 of 7
Delhi Mumbai Expressway
- फोटो : X/@nitin_gadkari
मुंबई
माता मुंबा के नाम पर महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई का नाम रखा गया है। यहां का मुंबा देवी मंदिर जावेरी बाजार में स्थित है। यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और इस शहर के इतिहास से गहराई से जुड़ा है। माता मुंबा को धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि मुंबा देवी की कृपा से ही मुंबई देश की आर्थिक राजधानी बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
राजभवन दिल्ली
- फोटो : Instagram
दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली का नाम भी देवी से जुड़ा है। दिल्ली के एक हिस्से को पहले योगिनीपुर कहा जाता था, क्योंकि यहां के महरौली क्षेत्र में स्थित योगमाया मंदिर से इसका संबंध है। इस कारण इसे योगिनीपुर के नाम से भी जाना जाता था। योगमाया देवी दुर्गा का दयालु रूप हैं और इन्हें भगवान कृष्ण की बहन भी माना जाता है, जिनका जन्म नंद बाबा और यशोदा मां के घर पर हुआ था। मान्यता है कि इस स्थान पर अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान देवी योगमाया की पूजा की थी और पांडवों ने मंदिर का निर्माण कराया था।
4 of 7
पाटन देवी मंदिर पटना
- फोटो : instagram
पटना
बिहार की राजधानी पटना का नाम भी देवी से जुड़ा हुआ है। शहर में एक स्थान पर माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी, वह स्थान देवी पाटन शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। देवी पाटन शक्तिपीठ के कारण ही पटना नाम पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
शारिका देवी मंदिर श्रीनगर
- फोटो : instagram
श्रीनगर
श्री माता लक्ष्मी को कहा जाता है। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का नाम भी देवी के नाम पर ही है। इस शहर में शारिका देवी मंदिर स्थित है जहां माता लक्ष्मी स्वयंभू श्री चक्र के रूप में विराजमान हैं। इसके अलावा यहां जम्मू में विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम भी स्थित है जो द्धालुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।