फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: ऑनलाइन टिकट से लेकर हेलीकॉप्टर तक, ऐसे करें वैष्णो देवी धाम के दर्शन की प्लानिंग

Thu, 11 Sep 2025 01:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 11 Sep 2025 01:24 PM IST
सार

Mata Vaishno Devi Yatra:  यात्रा को सरल बनाने के लिए पहले से ही सही योजना और तकनीक का इस्तेमाल करें ताकि आपकी यात्रा आसान और यादगार बन जाएं। आइए जानते हैं माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान भीड़ से बचने और आसान दर्शन के खास उपायों के बारे में।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Mata Vaishno Devi Yatra Kaise Karen Jammu Katra Travel Guide Detail News
Vaishno Devi Tour - फोटो : AdobeStock

Mata Vaishno Devi Yatra 2025: कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। हर साल लाखों भक्त माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। नवरात्रि, छुट्टियों और त्योहारों के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे यात्रा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। हालांकि, सही योजना और कुछ खास टिप्स अपनाकर आप आरामदायक और सुगम दर्शन कर सकते हैं। 



इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है। नवरात्रि के पावन मौके पर माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन की इच्छा है तो यात्रा को सरल बनाने के लिए पहले से ही सही योजना और तकनीक का इस्तेमाल करें ताकि आपकी यात्रा आसान और यादगार बन जाएं। आइए जानते हैं माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान भीड़ से बचने और आसान दर्शन के खास उपायों के बारे में।

Shardiya Navratri 2025 Mata Vaishno Devi Yatra Kaise Karen Jammu Katra Travel Guide Detail News
वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : एजेंसी

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टिकट बुकिंग

वैष्णो देवी धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भीड़ से बचने के लिए पहले से ऑनलाइन यात्रा परमिट (Yatra Parchi) बुक करें। हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार या घोड़े की बुकिंग भी ऑनलाइन कर लें। इससे लंबी कतारों से बचा जा सकता है।

Shardiya Navratri 2025 Mata Vaishno Devi Yatra Kaise Karen Jammu Katra Travel Guide Detail News
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

सुबह-सुबह या देर रात यात्रा

कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक की 13 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती है। अगर आप पैदल यात्रा सुबह जल्दी या देर रात शुरू करें, तो भीड़ कम रहती है। रात में यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Mata Vaishno Devi Yatra Kaise Karen Jammu Katra Travel Guide Detail News
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock

वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

भीड़ से बचने के लिए भवन तक जाने वाले अलग-अलग रास्तों का चुनाव कर सकते हैं। पारंपरिक मार्ग के अलावा हिमकुटी भवन मार्ग और अर्धकुमारी बाईपास का इस्तेमाल करने से भीड़ कम मिल सकती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Mata Vaishno Devi Yatra Kaise Karen Jammu Katra Travel Guide Detail News
वैष्णो देवी भवन, हेलिकॉप्टर सेवा (फाइल) - फोटो : संवाद

हेलीकॉप्टर और वीआईपी दर्शन का विकल्प

कटरा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। यहां से भवन मात्र 2 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा, विशेष परिस्थितियों में VIP दर्शन पास भी उपलब्ध होता है, जिससे लंबी कतारों से बचा जा सकता है। अगर आप पैदल यात्रा नहीं कर सकते हैं तो हेलिकाॅप्टर की बुकिंग पहले से करा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed