सब्सक्राइब करें

वीकएंड पर जाएं इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर, महज दो दिन में घूम सकते हैं ये अनूठी जगह

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 15 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
shoghi a beautiful hill station visit in weekend

छुट्टियों की कमी के चलते अगर आप कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाते तो आज हम ऐसी खूबसूरत जगह  के बारे में  बताने जा रहें हैं जो केवल दिल्ली से केवल पांच घंटे की दूरी पर बनी है। साथ ही इस अनूठे जगह की सैर एक नया अनुभव देगी। तो अगर आप लंबी छुट्टियों का प्लान नहीं कर रहें है तो फिर इस वीकएंड निकल जाइए फैमिली के साथ इस अनोखे हिल स्टेशन की सैर पर। तो चलिए जानें इस खूबसूरत जगह के बारे में और देखें यहां क्या-क्या है घूमने के लिए।


 
Trending Videos
shoghi a beautiful hill station visit in weekend

अनोखी खूबसूरती का बेहतरीन उदहारण हिमाचल प्रदेश का छोटा सा कस्बा है शोघी। शिमला से मात्र 13 किमी दूर स्थित ये छोटा सा हिल स्टेशन अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको हर कदम पर मंदिर ही मंदिर दिखाई देंगे इसीलिए शोघी को 'सिटी ऑफ टेंपल' भी कहा जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shoghi a beautiful hill station visit in weekend

शोघी ताजे फलों के जूस की लिए मशहूर है। यहां कई तरह के फल उगाये जाते हैं। साथ ही टहलते हुए आप शोघी के अनेक बागानों में घूमने का अनुभव ले सकते हैं। 


 
shoghi a beautiful hill station visit in weekend
- फोटो : Social media

यहां के आकर्षण का प्रमुख केंद्र तारा देवी मंदिर है। 250 साल पुराने इस मंदिर में साल भर भक्तों का हुजूम देखने को मिल जाएगा। शिमला से लगभग 13 किलोमीटर पहले ही स्थित शोघी नेशनल हाइवे-22 के पास तकरीबन 5700 फीट की ऊंचाई पर ये मंदिर बसा है। शहर की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से दूर घने जंगलों और ऊंची पर्वतों से घिरा शोघी हर पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसके अलावा आप काली मंदिर, हनुमान मंदिर, जाखू हिल, वाइसरेगल लॉज और कंडाघाट भी घूम सकते हैं। 

 
 
विज्ञापन
shoghi a beautiful hill station visit in weekend

यहां सालभर मौसम बेहद शानदार रहता है। हालांकि, सितंबर से नवंबर यहां जाना सबसे अच्छा होगा। जबकि नवंबर से जनवरी तक आप यहां बर्फ का आंनद उठा सकते हैं। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed