{"_id":"68d0d343c3de6e513602329f","slug":"theme-based-durga-puja-pandal-in-kolkata-highlights-migrant-theme-images-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durga Puja: कोलकाता के दुर्गा पंडाल ने खींचा ध्यान, कहीं देवी को बनाया मजदूर तो कहीं पक्षियों की थीम पर सजावट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Durga Puja: कोलकाता के दुर्गा पंडाल ने खींचा ध्यान, कहीं देवी को बनाया मजदूर तो कहीं पक्षियों की थीम पर सजावट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:18 AM IST
सार
Kolkata Durga Puja Pandal 2025: वर्ष 2025 में विशेष थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट और तैयारियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो कोलकाता की अलग-अलग जगहों की हैं। यहां इस वर्ष कोलकाता में आयोजित हो रही दुर्गा पूजा पंडाल की कुछ झलकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गा पूजा
- फोटो : Prabhakar Mani Tiwari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Kolkata Durga Puja Pandals 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजाए जाते हैं, उत्सव मनाया जाता है। भव्य दुर्गा पंडालों की बात हो तो सबसे अधिक लोकप्रिय और विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में देखने को मिलते हैं।
कोलकाता में अलग-अलग थीम पर भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों को अपनाते हुए पंडाल की सजावट की जाती है। इससे लोग दुर्गा पूजा को जीवन से जोड़कर देखते हैं और उससे जागरूक भी होते हैं। वर्ष 2025 में विशेष थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट और तैयारियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो कोलकाता की अलग-अलग जगहों की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहीं है। खास थीम लोगों को दर्शन के लिए उत्साहित कर रही है। यहां इस वर्ष कोलकाता में आयोजित हो रही दुर्गा पूजा पंडाल की कुछ झलकियां दी जा रही हैं।
2 of 5
दुर्गा पूजा
- फोटो : instagram
ये तस्वीरें कोलकाता के कोलकाता के टाला प्रत्यय क्लब की है। उन्होंने इस साल प्रवासी मजदूरों को दुर्गा पूजा की विशेष थीम बनाया है। इसमें देवी को भी प्रवासी मजदूर के रूप में हल के साथ दिखाया गया है।
3 of 5
दुर्गा पूजा कोलकाता
- फोटो : instagram
ये तस्वीर कोलकाता के कुम्हार टोली की है, जहां नवरात्रि से पहले एक कलाकारत देवी मां के चेहरे को अंतिम रूप दे रहा है। महीनों पहले से कलाकार मूर्ति निर्माण के कार्य में लग जाते हैं। नवरात्रि उनके लिए दिवाली और होली से भी भव्य त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुर्गा पूजा कोलकाता
- फोटो : instagram
ये तस्वीर कोलकाता के बागुईआटी रेल पुकुर यूनाइटेड क्लब की है, जिन्होंने इस साल अपने पंडाल में पक्षियों को जगह दी है। इसमें 20 फीट ऊंची एक प्रतिमा भी शामिल है। क्लब की थीम है शब्द यानी ध्वनि। इसका मकसद हमारे रोजमर्रा के जीवन में शामिल आवाजों को सामने लाना है। क्लब का कहना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण, पेड़ों की बेतहाशा कटाई और कंक्रीट की ऊंची इमारतों ने पक्षियों के प्राकृतिक ठिकानों को नष्ट कर दिया है। हम इसी ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दुर्गा पूजा कोलकाता
- फोटो : instagram
कोलकाता के पंडालों में साज-सज्जा को अंतिम रूप देने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सोमवार यानी आज से पंडालों का उद्घाटन शुरू हो जाएगा। कुछ जगहों पर इन थीम बेस्ड स्थलों को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा और दुर्गा पूजा तय समय पर होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।