फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit In September: भूल जाइए गर्मी, बारिश और भीड़, सितंबर में ये जगह बनाएंगी ट्रिप को फुल पैसा वसूल

Sat, 06 Sep 2025 04:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 Sep 2025 04:45 PM IST
सार

Places To Visit In September: अगर आप भी फुल पैसा वसूल ट्रिप करना चाहते हैं, तो यहां जानिए उन खास जगहों के बारे में जहां सितंबर में घूमना लाजवाब हो सकता है। हालांकि इस बार सितंबर में बारिश जारी है, ऐसे में सफर से पहले मौसम की जानकारी जरूर एकत्र कर लीजिएगा।

विज्ञापन
Top 10 Places To Visit In September 2025 Travel Destinations In India Detail Tour Package
सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट जगह - फोटो : Instagram
Places To Visit In September : सितंबर का महीना भारत में घूमने फिरने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। बारिश धीरे-धीरे विदा ले रही होती है, मौसम सुहाना हो जाता है और पर्यटन स्थलोम पर भीड़ अभी कम ही होती है। यही वजह है कि इस महीने में घूमना न सिर्फ सुकून देता है बल्कि बजट-फ्रेंडली भी साबित होता है। पहाड़ों पर हरी-भरी वादियां, झरनों का बहता पानी और मंदिरों में उत्सव का माहौल सब कुछ सितंबर को यात्रा के लिए परफेक्ट बना देता है। अगर आप भी फुल पैसा वसूल ट्रिप करना चाहते हैं, तो यहां जानिए उन खास जगहों के बारे में जहां सितंबर में घूमना लाजवाब हो सकता है। हालांकि इस बार सितंबर में बारिश जारी है, ऐसे में सफर से पहले मौसम की जानकारी जरूर एकत्र कर लीजिएगा।
Top 10 Places To Visit In September 2025 Travel Destinations In India Detail Tour Package
सिक्किम - फोटो : Adobe

सिक्किम

सिक्किम अपनी खूबसूरती वादियों, झरनों और मठों के लिए प्रसिद्ध है। सितंबर के महीने में सिक्किम रोमांटिक ट्रिप के लिए परफेक्ट रहेगा। यहां आप गंगटोक, त्सोमगो लेक, नाथुला पास और रूमटेक मठ की यात्रा कर सकते हैं। सफर की शुरुआत नजदीकी बागडोगरा एयरपोर्ट से कर सकते हैं, जहां से आपको टैक्सी या बस मिल जाएगी।



महाबलीपुरम

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में सितंबर में मौसम ठंडा और आरामदायक हो जाता है। इस स्थान पर ऐतिहासिकता, मंदिर और बीच सबका मेल मिलता है। महाबलीपुरम की यात्रा के दौरान शोर मंदिर, पंच रथ और महाबलीपुरम बीच की सैर करें। यह स्थान चेन्नई से डेढ़ घंटे की दूरी पर है। 

Top 10 Places To Visit In September 2025 Travel Destinations In India Detail Tour Package
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश और हरिद्वार

उत्तराखंड का ऋषिकेश और हरिद्वार बजट फ्रेंडली है। कम छुट्टियों और बजट में यात्रा करना चाहते हैं तो हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करें। यहां गंगा किनारे की शांति, योग और राफ्टिंग से यात्रा को एडवेंचर्स बना सकते हैं। सितंबर में ऋषिकेश का मौसम ट्रैवलर्स के लिए जन्नत जैसा होता है। यहां आप योग क्लासेस, गंगा आरती, लक्ष्मण झूला की सैर और व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश दिल्ली से 5 से 6 घंटे की दूरी पर है, जहां बस, टैक्सी या ट्रेन से जा सकते हैं। 


लद्दाख

सितंबर में लद्दाख की बर्फ धीरे-धीरे पिघल चुकी होती है और सड़कें खुली रहती हैं। इस मौसम में नीला आसमान, रंग-बिरंगे पर्वत और झीलों का नजारा लद्दाख की सैर को अद्भुत अनुभव कराता है। लद्दाख की यात्रा पर जा रहे हैं तो पैंगोंग लेक, नुब्रा वैली, खारदुंगला पास और लेह मार्केट घूमना न भूलें। सफर के लिए लेह एयरपोर्ट तक फ्लाइट से जा सकते हैं या मनाली व श्रीनगर से रोड ट्रिप कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Places To Visit In September 2025 Travel Destinations In India Detail Tour Package
कुर्ग - फोटो : Instagram

कूर्ग

कर्नाटक के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कुर्ग को "भारत का स्काॅटलैंड" कहा जाता है। यहां सितंबर के महीने में जा सकते हैं। कुर्ग में कॉफी बागान और झरनों की खूबसूरती अपनी पीक पर होती है। एबी फॉल्स, कॉफी प्लांटेशन टूर, ट्रैकिंग और बर्ड वॉचिंग के लिए जा सकते हैं।कूर्ग बैंगलोर से 5-6 घंटे की रोड ट्रिप है।

गोवा

मानसून का जादू अभी बाकी है और इस दौरान गोवा में भीड़ कम रहती है। सितंबर में मानसून के बीच समुद्र तटों, पार्टी और लोकल फेस्टिवल्स का मजा डबल हो जाता है। अगर आप गोवा के सफर पर जा रहे हैं तो बीच पार्टी, वॉटर स्पोर्ट्स, कसीनो और फोर्ट्स घूमने जा सकते हैं। आप गोवा एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन तक फ्लाइट या ट्रेन जा सकते हैं और आगे का सफर टैक्सी से किया जा सकता है।

विज्ञापन
Top 10 Places To Visit In September 2025 Travel Destinations In India Detail Tour Package
अंडमान निकोबार - फोटो : instagram

फूलों की घाटी

उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेड साइट घोषिक किया है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। सितंबर में यहां फूल अपनी पूरी खूबसूरती में खिले होते हैं। यहां ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और नंदा देवी नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं। फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए हरिद्वार या ऋषिकेश से जॉशिमठ तक जाएं और फिर आगे का सफर गोविंदघाट से ट्रेकिंग के जरिए पूरा करें।


अंडमान और निकोबार द्वीप

सितंबर में यहां का मौसम क्लियर और खूबसूरत होता है।  इस दौरान ब्लू वॉटर, सफेद रेत और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, सेलुलर जेल और हैवलॉक आईलैंड घूमने जा सकते हैं। अंडमान और निकोबार की यात्रा शुरू करने के लिए पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट नजदीकी हवाई अड्डा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed