फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूरोप से कम नहीं इस प्रदेश के खूबसूरत नजारे, देख लेंगे तो विदेश जाने की इच्छा हो जाएगी पूरी

Fri, 08 Nov 2019 08:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Nov 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
top 5 beautiful places to visit in uttarakhand
- फोटो : pixa

उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र है। 'देवताओं की भूमि' के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। उत्तराखंड की मनोरम वादियों, हिमालय, झील-झरने और तालों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। नैनीताल हो या फिर मसूरी, ये शहर पर्यटकों से भरे रहते हैं। उत्तराखंड की नैसर्गिक खूबसूरती के बारे में कहा जाता है कि इसके आगे यूरोप की खूबसूरती भी फेल है। आइए अगली स्लाइड्स में आपको उत्तराखंड के उन पांच टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की सैर कराते हैं, जहां पहुंचते ही आपको लगेगा आप यूरोप में हैं ओर जिन्हें देखने दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं..

top 5 beautiful places to visit in uttarakhand
- फोटो : social media
कौसानी

गरुड़ तहसील के अन्तर्गत कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में कौसानी एक गांव है। यह खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल यूरोप से कम नहीं है। अल्मोड़ा जिले से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौसानी बागेश्वर जिले में आता है। कौसानी पिंगनाथ चोटी पर बसा हुआ है और यहां से हिमालय के बहुत ही सुंदर दर्शन होते हैं। बर्फ से ढके हुए नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा देखते ही बनता है। दो नदियों कोसी और गोमती के बीच बसा कौसानी भारत का स्विट्जरलैंड कहलाता है। 

 
top 5 beautiful places to visit in uttarakhand
- फोटो : Pixabay
पर्वतों की रानी

भारत के उत्तराखण्ड राज्य का मसूरी शहर पर्वतों की रानी के नाम से मशहूर है। देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, मसूरी उन स्थानों में से एक है जहां लोग एक बार आ जाएं तो बार-बार आते जाते हैं। घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में यह एक है। यह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के शिवालिक श्रेणी में पड़ता है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 beautiful places to visit in uttarakhand
- फोटो : pixa

रानीखेत उत्तराखण्ड का एक प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थल है। यह अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत स्थित एक फौजी छावनी है।रानीखेत बहुत ही अद्भुत हिल स्टेशन है और यह देवदार और बलूत के वृक्षों से घिरा हुआ है। रानीखेत से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट दिखाई देती हैं। इस पर्वतीय नगरी में नैसर्गिक शान्ति का अनुभव होता है। यहां पर गोल्फ ग्राउंड होने से यह जगह गोल्फ प्रेमियों के लिए बेहद ही खास है।

विज्ञापन
top 5 beautiful places to visit in uttarakhand
- फोटो : pixa
धनौल्टी

धनौल्टी मसूरी से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर है और एक शांत और बेहद ही खूबसूरत जगह है।देवदार के जंगल से घिरा होने के कारण देवदार का जंगल ही इसकी पहचान है। शहर की भीड़ भाड़ से दूर धनौल्टी एक आदर्श जगह है। शांतिपूर्ण स्थल होने की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या काफी अधिक रहती है। सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed