फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Markets: दिल्ली का सरोजिनी नगर छोड़िए, ये हैं आपके शहर की सबसे सस्ते कपड़ों की बाजार

Fri, 12 Sep 2025 12:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Sep 2025 12:23 PM IST
सार

Cheapest Clothing Markets: कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स, फैशन लवर्स और शॉपिंग के शौकीनों के लिए ये बाजार किसी खजाने से कम नहीं। यहां आपको 100-200 रुपये में जीन्स, टॉप, कुर्तियां और पारंपरिक परिधान मिल जाएंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में भी ये सबसे सस्ती बाजार है या नहीं। दिल्ली के सरोजिनी नगर नहीं जा सकते हैं, तो सस्ते में शाॅपिंग के लिए कहां जाएं।

विज्ञापन
Top 5 Cheapest Clothing Markets in India Including Mumbai Goa Surat And Bangalore
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

Cheapest Clothing Markets In India: जब भी सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों की खरीदारी का जिक्र आता है तो दिल्ली की सरोजिनी नगर बाजार का नाम सबसे पहले याद आता है। सरोजिनी नगर सस्ते कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट मार्केट मानी जाती है। यहां आपको आसानी से 20 से 50 रुपये में टी शर्ट और टाॅप मिल जाते हैं। वहीं 200 रुपये में ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली जींस खरीद सकते हैं। इसके अलावा पारंपरिक परिधान, कुर्तियां, हैंड बैग आदि सभी कुछ कम पैसों में आसानी से मिल जाता है। इसका मतलब ये नहीं कि देशभर से लोग सस्ते में खरीदारी के लिए दिल्ली की सरोजिनी नगर बाजार ही जा सकते हैं। भारत के अलग-अलग शहरों में ऐसे कई बाजार हैं, जहां सरोजिनी नगर मार्केट वाले दामों में ट्रेंडी कपड़े मिल जाते हैं। 



कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स, फैशन लवर्स और शॉपिंग के शौकीनों के लिए ये बाजार किसी खजाने से कम नहीं। यहां आपको 100-200 रुपये में जीन्स, टॉप, कुर्तियां और पारंपरिक परिधान मिल जाएंगे। आइए जानते हैं आपके शहर में भी ये सबसे सस्ती बाजार है या नहीं। दिल्ली के सरोजिनी नगर नहीं जा सकते हैं, तो सस्ते में शाॅपिंग के लिए कहां जाएं।
 

Top 5 Cheapest Clothing Markets in India Including Mumbai Goa Surat And Bangalore
कोलाबा कॉजवे, मुंबई - फोटो : Adobe

कोलाबा कॉजवे, मुंबई


मुंबई वालों का पसंदीदा बाजार कोलाबा कॉजवे है जो कि शॉपिंग के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स बेहद सस्ते दामों पर मिलते हैं। सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, बैग, फुटवियर और एक्सेसरीज तक कम दामों में धडल्ले से खरीद सकते हैं। यहां मोल भाव होता है, इसलिए अगर आपकी बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी हैं तो आप बेहद कम दामों में शानदार चीजें खरीद सकते हैं। यहां दुकानों की भीड़ और सड़क किनारे लगी स्टॉल्स खरीदारों को खास अनुभव देती हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर टूरिस्ट तक, हर किसी की पसंद यहां पूरी हो जाती है। 
 
Top 5 Cheapest Clothing Markets in India Including Mumbai Goa Surat And Bangalore
टेक्सटाइल मार्केट, सूरत - फोटो : Adobe

टेक्सटाइल मार्केट, सूरत

गुजरात को कपड़ों की धरती कहा जाता है। यहां का सूरत, अहमदाबाद और राजकोट फैब्रिक और टेक्सटाइल के लिए मशहूर हैं। यहां के टेक्सटाइल बाजार को एक बार तो जरूर एक्सप्लोर करें, यकीनन आप बार-बार यहीं आना चाहेंगे। सूरत का टेक्सटाइल मार्केट खासतौर पर साड़ियों और ड्रेस मटेरियल के लिए देशभर में जाना जाता है। यहां किफायती खरीदारी के साथ ही बजट में बहुत सस्ते डिजाइनर कपड़ों के विकल्प भी मिल जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Cheapest Clothing Markets in India Including Mumbai Goa Surat And Bangalore
कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरु - फोटो : Adobe

कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरु

दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय बाजार बेंगलुरु का कमर्शियल स्ट्रीट है। यहां पश्चिमी और पारंपरिक दोनों तरह के कपड़े मिलते हैं। मोलभाव की पूरी गुंजाइश रहती है। साथ ही चिकपेट बाजार प्रसिद्ध थोक कपड़ा बाजार है। रेशम की साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, और शादी-ब्याह के कपड़े बहुत कम दामों पर आसानी से मिल जाते हैं। मोलभाव की पूरी आज़ादी मिलती है। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Top 5 Cheapest Clothing Markets in India Including Mumbai Goa Surat And Bangalore
जयपुर की बाजार - फोटो : Adobe

बापू बाजार, जयपुर

राजस्थान की रंग-बिरंगी झलक दिखाता यह बाजार एथनिक कपड़ों, लहंगे, राजस्थानी बंधनी और जूतियों के लिए मशहूर है। यहां आप मोलभाव करके सस्ते में पारंपरिक परिधान, बंधनी प्रिंट साड़ी, दुपट्टा, राजस्थानी जूतियां और पर्स आदि खरीद सकते हैं। यहां का सामान थोक में आता है, इसलिए कीमतें बेहद कम रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed