Nepal Tourist Places : नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने के बाद युवाओं ने आक्रोश दिखाया। उनके विरोध प्रदर्शन ने सत्ता परिवर्तन कर दिया है। आज दुनियाभर की नजर नेपाल पर है। लेकिन इसके पहले नेपाल अपने शानदार पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर रहा है। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां, अद्भुत प्राकृतिक नज़ारे और आध्यात्मिक शांति नेपाल का हिस्सा है। हिमालय की गोद में बसा नेपाल दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां न सिर्फ रोमांच और एडवेंचर का मज़ा मिलता है, बल्कि यह देश अपनी धार्मिकता, संस्कृति और इतिहास से भी हर किसी को खींच लेता है। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों, साहसिक खेलों के शौकीन हों या फिर आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते हों, नेपाल हर किसी के लिए कुछ खास समेटे हुए है। नेपाल सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि अनुभवों का खजाना है। हिमालय की गोद में बसा यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विविधता के लिए हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है।
Nepal Tourist Places: माउंट एवरेस्ट से लुंबिनी तक, ये हैं नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:44 AM IST
सार
Nepal Tourist Places: नेपाल सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि अनुभवों का खजाना है। हिमालय की गोद में बसा यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विविधता के लिए हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन