फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: उत्तराखंड से हिमाचल तक सैलानियों का जमावड़ा, जा रहे हैं घूमने तो इन 4 बातों का रखें खास ध्यान

Mon, 12 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide There is a gathering of tourists from Uttarakhand to Himachal pradesh if you are going for a trip keep these four things in mind
उत्तराखंड में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग हर किसी की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। इस वायरस के सक्रमण को रोकने के लिए सरकारों ने एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया, जिसकी वजह से दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। ऐसे में एक बार फिर से हम अनलॉक की तरफ बढ़ चुके हैं, और लोग अपनी बोरियत को दूर करने के लिए पहाड़ों का रूख कर चुके हैं। आलम ये है कि उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक सैलानियों का जमावड़ा लग चुका है, सड़कें जाम से भरी हैं और पहाड़ों पर घूमने आए लोगों को जाम में ही काफी ज्यादा समय बिताना पड़ रहा है। यही नहीं, पहाड़ों पर इतनी ज्यादा तादाद में पर्यटक पहुंचने से कोरोना फैलाने का भी डर जन्म ले रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप कोविड से जुड़े नियमों का पालन करें। इसके अलावा अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार संग उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश की किसी जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जरूरी है कि आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके ट्रिप में किसी तरह का खलल न पड़े। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।

Tourist guide There is a gathering of tourists from Uttarakhand to Himachal pradesh if you are going for a trip keep these four things in mind
food - फोटो : अमर उजाला

अपने साथ खाने के लिए चीजें ले जाएं

  • आपको अपने साथ खाने की कुछ चीजें, जैसे-हल्के स्नैक्स, बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, पीने का पानी आदि चीजें रखकर ले जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रास्ते में काफी लंबा और कई घंटों का जाम लग रहा है, जिसकी वजह से आपको रास्ते में ही काफी समय गुजारना पड़ सकता है। अगर आपके साथ छोटे बच्चे हैं तो उनके लिए ये जरूरत पड़ सकती है या आपको खुद रास्ते में भूख लग सकती है।
Tourist guide There is a gathering of tourists from Uttarakhand to Himachal pradesh if you are going for a trip keep these four things in mind
traffic, jam - फोटो : अमर उजाला

रास्ते की सही जानकारी लेकर जाएं

  • जैसा कि इन दिनों चंडीगढ़-शिमला रास्ते पर, मसूरी, नैनीताल जैसे अन्य मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। ऐसे में जो लोग घूमने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं, उनका काफी ज्यादा समय रास्ते में ट्रैफिक जाम में ही बित रहा है। इसलिए अगर आप भी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले रास्ते की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। कितना लंबा जाम लग रहा है, कहां-कहां पर जाम लग रहा है आदि। वहीं, हो सके तो जब रास्ता खाली हो तभी घूमने के लिए जाएं, नहीं तो आपका घूमने का प्लान खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide There is a gathering of tourists from Uttarakhand to Himachal pradesh if you are going for a trip keep these four things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

छोटे बच्चों का ध्यान रखें

  • जिस तरह से रास्ते में लंबा जाम लग रहा है, ऐसे में आपको छोटे बच्चों की जरूरत की चीजों को साथ में रख लेना चाहिए। उनके खाने-पीने की चीजों से लेकर उनकी जरूरत की अन्य चीजें ले जाना नहीं भूलना चाहिए। वहीं, पहाड़ों पर जाने के बाद बच्चों का खास ख्याल रखें, क्योंकि छोटे बच्चों को पहाड़ों पर जल्दी ठंड लगने से उनकी तबीयत भी बिगड़ जाती है। इसलिए उल्टी, बुखार, सिरदर्द की दवा अपने साथ जरूर ले जाएं।
विज्ञापन
Tourist guide There is a gathering of tourists from Uttarakhand to Himachal pradesh if you are going for a trip keep these four things in mind
tourist shimla - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के नियमों का पालन करें

  • वहीं, सबसे जरूरी है कि अगर आप अपने घर से बाहर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपको कोरोना के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इससे आप खुद को और बाकी लोगों को भी संक्रमण होने से बचा सकते हैं। खुद मास्क पहने, अपने दोस्तों, परिवार और बच्चों को मास्क जरूर पहनाएं, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, जिन दुकानों पर या पर्यटन स्थलों पर ज्यादा भीड़ हो वहां सोच-समझकर ही जाएं, सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed