फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इन शानदार जगहों के बारे में क्या आप जानते हैं? यहां नहीं घूमे तो फिर क्या ही घूमा

Thu, 27 Feb 2020 11:45 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
unknown destination in delhi for visit things to do NCR connaught place khan market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली एक ऐसी जगह हैं, जहां आप चाहकर भी सब कुछ नहीं देख पाए होंगे। जब आप सोचते है कि पूरी दिल्ली आपने घूम ली तभी किसी ऐसी जगह के बारे में पता चलता है जिसे सुनकर वहां जाने की इच्छा होती है और आप खुद को रोक नहीं पाते हैं। अगर आप सच में दिल्ली के दीवाने हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली-एनसीआर की कुछ खास जगहों के बारे में: 

unknown destination in delhi for visit things to do NCR connaught place khan market
Connought place - फोटो : Social Media

कनॉट प्लेस में रविवार की एक सुबह
अगर आप रविवार की सुबह कनॉट प्लेस पर आ जाएं तो शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि लोग यहां कितने मजे करते हैं | पैदल यात्री कनॉट प्लेस की सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं और फिर होता है धमाल। रविवार की सुबह 9 बजे तक इस इलाके में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है ताकि पद यात्री धमाल मस्ती, नृत्य और कसरत करते हुए मौज कर सकें।

unknown destination in delhi for visit things to do NCR connaught place khan market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

द्वारका में जंबो प्वाइंट
द्वारका में एक विशेष क्रॉसिंग है, जिसे जंबो प्वाइंट कहा जाता है, जो हवाई अड्डे की दीवार से सटा है। शाम को यहाँ प्रेमी जोड़ों, बच्चों और विमान उत्साहियों का तांता लग जाता है। जिसकी वजह से ये जगह किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं लगती है | इस जगह से आप बहुत करीब से हवाई जहाज को उड़ते और उतरते देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unknown destination in delhi for visit things to do NCR connaught place khan market
Nizamuddin Dargah

हजरत निजामुद्दीन में सुने कव्वाली
हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में गुरुवार का दिन काफ़ी ख़ास होता है क्योंकि इस दिन आप यहां पर बहुत सारे कलाकारों को मार्मिक कव्वालियां गाते सुन सकते हैं | ये जाने-माने कलाकार कई पीढ़ियों से इस दरगाह में अपनी आजीविका चलाने के लिए गा रहे है।

विज्ञापन
unknown destination in delhi for visit things to do NCR connaught place khan market
खान मार्केट - फोटो : SOCIAL MEDIA

खान मार्केट मे वॉक
यूरोपियन तर्ज पर बने इस बाजार में प्रेमी के साथ हाथों में हाथ डालें घूमने और शापिंग का मजा ही कुछ और है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed