Unsafe Places for Children in Monsoon: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडक और हरियाली लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए कई तरह की बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा देता है। ये मौसम आते ही लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका ढूंढते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये मौसम घूमने के लिए सबसे परफेक्ट होता है, इसीलिए लोग छुट्टी मिलते ही घूमने का प्लान बना लेते हैं।
{"_id":"686a198a49feb94cfc0a2468","slug":"unsafe-places-for-children-in-monsoon-season-in-hindi-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unsafe Places for Children: मानसून में बच्चों के साथ इन 5 जगहों पर भूलकर भी न जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Unsafe Places for Children: मानसून में बच्चों के साथ इन 5 जगहों पर भूलकर भी न जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा
Sun, 06 Jul 2025 12:32 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:32 PM IST
सार
Unsafe Places for Children in Monsoon: बारिश के मौसम में लोग अक्सर अपने परिवारों के साथ घूमने जाते है। कहीं जाने से पहले आप ऐसी जगहों के बारे में जान लें, जहां बच्चों को लेकर जाना काफी असुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
मानसून में छोटे बच्चों के साथ किन जगहों पर जाना सेफ नहीं
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी इलाकों में
- फोटो : Instagram
पहाड़ी इलाकों में
बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में पहले तो काफी लैंडस्लाइड का खतरा रहता है। इसके अलावा सभी जगह काफी फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों को लेकर ऐसी जगह जाएंगे तो उन्हें थोड़ा भी पैदल चलने में काफी दिक्कत होगी। छोटे बच्चों के लिए पहाड़ी इलाकों में इस वक्त का मौसम काफी खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से उन्हें ठंडी और नम हवा से सर्दी-खांसी व निमोनिया का खतरा भी हो सकता है।

समुद्री इलाकों में
- फोटो : Instagram
समुद्री इलाकों में
अक्सर हम बच्चों के साथ बीच पर जाने का प्लान भी बना लेते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में बीच पर जाने से बचें। ध्यान रखें कि इस मौसम में समुद्र की लहरें काफी ज्यादा उग्र हो जाती हैं। बड़ी बात ये है कि ये लहरें अचानक से आती हैं। ऐसे में बीच के आस-पास काफी फिसलन हो सकती है। जिस कारण ऐसे में बीच पर बच्चे खुलकर खेल भी नहीं पाएंगे। कई बार तो बीच पर जीव-जंतु भी निकल आते हैं, जो बच्चे के लिए खतरा हैं।

जंगल सफारी
- फोटो : social media
जंगल सफारी
मानसून के मौसम में बच्चों के साथ जिम कॉर्बेट, सतपुड़ा, काजीरंगा के जंगलों जैसी जगहों पर जाने से बचें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बारिश में पगडंडियां फिसलन भरी हो जाती हैं, जिसमें गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इस मौसम में कीचड़, कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है, इसलिए इससे बचने के लिए जंगल सफारी में जाने से बचें।

झरनों के पास
- फोटो : instagram
झरनों के पास
बारिश के मौसम में अक्सर झरनों का बहाव काफी तेज हो जाता है। इससे मिट्टी खिसकने की आशंका रहती है। कई बार तो झरने के पानी में बड़े-बड़े पत्थर भी बहकर आने लगते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए ये खतरनाक हो सकता है। पानी में गिरने या बहने का खतरा बच्चों के लिए बहुत गंभीर होता है। इसलिए बच्चों को झरनों के पास लेकर जाने से बचें।