आप इन दोनों का अनुभव साथ कर सकते हैं। भारत में ऐसी जगहें हैं जहां समुद्र तट और पहाड़ एक साथ हैं। इन जगहों पर आप हरे-भरे पहाड़ों से नीले समुद्री पानी की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है जो जहां समुद्र के करीब पहाड़ हैं।
Travel Places: भारत की इन जगहों पर पहाड़ और समुद्र दिखते हैं एक साथ, बनाएं सफर का प्लान
भारत में ऐसी जगहें हैं जहां समुद्र तट और पहाड़ एक साथ हैं। इन जगहों पर आप हरे-भरे पहाड़ों से नीले समुद्री पानी की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है जो जहां समुद्र के करीब पहाड़ हैं।


आप इन दोनों का अनुभव साथ कर सकते हैं। भारत में ऐसी जगहें हैं जहां समुद्र तट और पहाड़ एक साथ हैं। इन जगहों पर आप हरे-भरे पहाड़ों से नीले समुद्री पानी की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है जो जहां समुद्र के करीब पहाड़ हैं।

गोवा का कैनाकोना
साउथ गोवा में कैनाकोना नाम की एक खूबसूरत जगह है जहां अगोंडा बीच, बटरफ्लाई बीच और पालोलेम बीच जैसे शानदार समुद्री तट हैं। ये बीच मनमोहक, हरे-भरे पहाड़ों से घिरे हैं। बीच के एक तरफ रेत और ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़ हैं तो दूसरी तरफ कभी न खत्म होने वाला पानी और पहाड़ियां हैं।

अगर आप शांतिपूर्ण छुट्टी की तलाश में हैं तो अपनी व्यस्त जीवनशैली से दूर प्रकृति के करीब रहने के लिए कर्नाटक स्थित गोकर्ण की यात्रा करें। गोकर्ण भारत के सबसे आकर्षक लेकिन कम आंका जाने वाले समुद्र तट स्थलों में से एक है। यहां ओम बीच, कुडले बीच, पैराडाइज बीच, निर्वाण बीच और हाफ मून बीच जैसे कुछ एकांत समुद्र तट हैं। लेकिन सिर्फ समुद्री किनारे ही पर्यटकों को आकर्षित नहीं करते, बल्कि गोकर्ण में स्थित खूबसूरत पहाड़, चट्टानी ढलान और लुभावने जंगल ट्रेकिंग के विकल्प भी प्रदान करते हैं।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 15 किमी दूर यारदा बीच है जो कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट पर एक प्राचीन समुद्र तट है। यारदा बीच तीन तरफ से खूबसूरत पहाड़ से घिरा है। समुद्र तट से तीन किलोमीटर की दूरी पर डॉल्फिन नोज नाम की एक पहाड़ी है जो कि वास्तव में डॉल्फिन की नाक की तरह दिखती है।

अंडमान का एलीफेंट बीच
अंडमान के हैवलॉक द्वीप में पर्यटकों के लिए सपनों से सुंदर एक जगह है, जिसका नाम एलिफेंट बीच है। यहां नाव के माध्यम से या चट्टानी जंगलों के माध्यम से ट्रेकिंग करके पहुंचा जा सकता है। शांत सफेद रेत वाला समुद्र तट जंगलों, ऊंचे-ऊंचे पेड़ों और हरे-भरे पहाड़ों के बीच स्थित है और बेहद आकर्षक दिखता है।