फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vietnam Boat Accident: आखिर क्यों वियतनाम घूमने जाते हैं भारतीय? जानिए यहां क्या है इतना खास

Sat, 11 Jul 2026 06:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 11 Jul 2026 06:08 PM IST
सार

indian tourists in vietnam: वियतनाम भारतीय पर्यटकों के बीच अपने खूबसूरत समुद्री तटों, द्वीपों, प्राकृतिक नजारों, किफायती यात्रा, ऐतिहासिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के कारण लोकप्रिय है। यहां फू क्वोक, हा लॉन्ग बे, दा नांग, होई आन और हो ची मिन्ह सिटी जैसी जगहें सबसे अधिक पसंद की जाती हैं।

विज्ञापन
Vietnam Boat Accident Why Indian Tourists Love Vietnam Visa Cost Travel Guide In Hindi
वियतनाम क्यों हैं पर्यटकों के बीच लोकप्रिय - फोटो : Ai

Vietnam Travel Guide : वियतनाम से एक दुखद खबर सामने आई, जहां एक द्वीप से लौट रही पर्यटक नाव समुद्र में पलट गई। इस हादसे में कई लोगों की जान गई, जिनमें भारतीय पर्यटक भी शामिल थे। इस घटना ने वियतनाम घूमने जाने वाले भारतीय यात्रियों का ध्यान एक बार फिर इस लोकप्रिय देश की ओर खींचा है।



वियतनाम दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है, खासकर भारतीय पर्यटकों के बीच तो ये काफी लोकप्रिय है। इसकी वजह है यहां के खूबसूरत समुद्री तट, हरे-भरे द्वीप, विश्व प्रसिद्ध क्रूज, ऐतिहासिक धरोहरें, स्वादिष्ट भोजन, किफायती यात्रा और भारतीय शहरों से बेहतर हवाई कनेक्टिविटी। परिवार, हनीमून कपल, दोस्तों के ग्रुप और सोलो ट्रैवलर्स आदि, सभी के लिए वियतनाम में कुछ न कुछ खास है।

अगर आप भी वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे हैं या जानना चाहते हैं कि आखिर भारतीय पर्यटक इस देश की ओर इतने आकर्षित क्यों होते हैं, तो आइए जानते हैं यहां की खास जगहों, पर्यटन आकर्षण और भारतीयों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।

Vietnam Boat Accident Why Indian Tourists Love Vietnam Visa Cost Travel Guide In Hindi
वियतनाम क्यों हैं पर्यटकों के बीच लोकप्रिय - फोटो : Ai

 

भारतीयों की पहली पसंद क्यों बन रहा है वियतनाम?

वियतनाम में प्रकृति, इतिहास और आधुनिक शहरों का शानदार मेल देखने को मिलता है। भारतीय यात्रियों के बीच वियतनाम की बढ़ती लोकप्रियता के कुछ मुख्य कारण है। 
 

  • कम बजट में विदेशी यात्रा

  • साफ-सुथरे समुद्री तट

  • खूबसूरत द्वीप

  • विश्व प्रसिद्ध क्रूज

  • रोमांचक एक्टिविटीज

  • समृद्ध संस्कृति

  • फोटोग्राफी के लिए शानदार जगहें

 

Vietnam Boat Accident Why Indian Tourists Love Vietnam Visa Cost Travel Guide In Hindi
वियतनाम क्यों हैं पर्यटकों के बीच लोकप्रिय - फोटो : Ai

भारतीय पर्यटकों के लिए सुविधाएं 

वियतनाम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अच्छी सुविधाएं विकसित की गई हैं। ये देश यात्रियों को इसलिए पसंद आता है क्योंकि यहां उनको कई सुविधाएं मिलती हैं। 

  • बजट से लेकर लग्जरी होटल
  • टैक्सी और ऐप-आधारित कैब

  • घरेलू उड़ानों का अच्छा नेटवर्क

  • कई शहरों में भारतीय रेस्तरां

  • अंग्रेजी बोलने वाले टूर गाइड 

  • क्रूज, हाउसबोट और आइलैंड टूर

  • ऑनलाइन टिकट और होटल बुकिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vietnam Boat Accident Why Indian Tourists Love Vietnam Visa Cost Travel Guide In Hindi
वियतनाम क्यों हैं पर्यटकों के बीच लोकप्रिय - फोटो : Ai

भारतीयों को वियतनाम का वीजा कैसे मिलता है?

भारतीय नागरिकों को वियतनाम जाने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है। वियतनाम की वीजा पर्यटकों को काफी आसानी से मिल जाता है।

  • वियतनाम के लिए सीधा आनलाइन ई वीजा प्राप्त किया जा सकता है।
  • 90 दिनों तक की अवधि के लिए सिंगल या मल्टीपल एंट्री के साथ वीजा मिल सकता है।
  • आनलाइन अप्लाई करने पर वीजा आमतौर पर 3 से 5 कार्य दिवसों में मिल सकता है।
  • सिंगल एंट्री के लिए फीस लगभग 2100 रुपये है।
  • वीजा हासिल करने के लिए जरूरी दस्तावेजों में आपके पास पासपोर्ट, कंफर्म रिटर्न फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
विज्ञापन
Vietnam Boat Accident Why Indian Tourists Love Vietnam Visa Cost Travel Guide In Hindi
वियतनाम क्यों हैं पर्यटकों के बीच लोकप्रिय - फोटो : Ai

वियतनाम घूमने में कितना खर्च आता है?
 

यात्रा की अवधि, मौसम और आपकी पसंद के अनुसार खर्च आ सकता है। वियतनाम की 5 से 7 दिन की यात्रा के लिए प्रतिव्यक्ति कुल अनुमानित खर्च लगभग 45000 से 90000 रुपये हो सकता है। जिसमें शामिल है, 

  • फ्लाइट का टिकट लगभग 15,000-40,000 रुपये 
  • होटल का किराया 2,000-8,000 रुपये प्रति रात

  • भोजन का खर्च 500-2,000 रुपये प्रतिदिन

  • लोकल ट्रांसपोर्ट पर 300-1,500 रुपये प्रतिदिन का व्यय

  • घूमने और टिकट पर 5,000 से 15,000 रुपये खर्च

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed