फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Long Weekend Trip: अगस्त महीने में मिल रहा लाॅन्ग वीकेंड, बारिश में यहां घूमना दोगुना मजेदार

Mon, 04 Aug 2025 12:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

August Long Weekend Trip: आइए जानते हैं अगस्त के महीने में कब-कब छुट्टियां मिल रही हैं और कब लाॅन्ग वीकेंड है, ताकि सफर पर जा सकें। साथ ही भारत की ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में जानिए जो अगस्त के लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं।

विज्ञापन
Where to Travel During August Long Weekend Safe Monsoon Destinations Trip Details
मानसून में कहां घूमने जाएं - फोटो : Adobe

August Long Weekend Trip: अगस्त का महीना अपने साथ लाता है स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व। बहुत दिनों से छुट्टियों और लाॅन्ग वीकेंड का इंतजार था, ताकि दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकें। हालांकि मौसम ऐसा है कि घूमने से पहले थोड़ा विचार और तैयारी करनी होती है। अगस्त में मानसून जारी रहता है, इस महीने में बारिश होती है और बरसात में घूमने का मजा बिगड़ सकता है, अगर आप सही जगह का चयन न करें। 



अगर आप भी सोच रहे हैं कि अगस्त में मिल रहे लंबे वीकेंड को कैसे यादगार बनाया जाए तो सफर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। लेकिन सवाल  उठता है कि बारिश के मौसम में कहां घूमने जाएं, जहां न केवल मौसम खूबसूरत हो, बल्कि आप सुरक्षित भी रहें? आइए जानते हैं अगस्त के महीने में कब-कब छुट्टियां मिल रही हैं और कब लाॅन्ग वीकेंड है, ताकि सफर पर जा सकें। साथ ही भारत की ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में जानिए जो अगस्त के लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं।
 

Where to Travel During August Long Weekend Safe Monsoon Destinations Trip Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

अगस्त महीने में कब है छुट्टियां और लाॅन्ग वीकेंड

अगस्त महीने में कई बड़े और प्रमुख त्योहार मनाए जा रहे हैं। अगस्त में रक्षाबंधन, कजरी तीज, स्वतंत्रता दिवस , जन्माष्टमी , गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसे पर्व हैं। छुट्टियों की बात करें तो 9 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन है। वहीं 15 अगस्त, शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस है। 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 

लाॅन्ग वीकेंड की बात करें तो रक्षाबंधन में दो दिन की छुट्टी मिल रही है। 9 और 10 अगस्त को दो दिन की छुट्टी मिल रही है। आप दो दिन की छुट्टी पर सफर पर जा सकते हैं। इसके अलावा 15 अगस्त, शुक्रवार से तीन दिन का लाॅन्ग वीकेंड मिल रहा है। 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार है। तीन दिन की छुट्टियों में सफर की योजना बना सकते हैं। 

Where to Travel During August Long Weekend Safe Monsoon Destinations Trip Details
माउंट आबू - फोटो : instagram

अगस्त लॉन्ग वीकेंड के लिए 5 बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन

कसौली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कसौली हिल स्टेशन पर दो से तीन दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां की हरियाली, ठंडी फुहारें और शांत वातावरण आपकी छुट्टियों को सुकून भरा बना देगी। कसौली मॉनसून में भीगती पहाड़ियों के बीच सुकून देता है। कम भीड़-भाड़ और सेफ एरिया के कारण ये एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।


माउंट आबू, राजस्थान

इस मौसम में राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की सैर के लिए जा सकते हैं। अगस्त में यहां हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ एक बेहतरीन गेटअवे बन जाती है। यहां दिलवाड़ा मंदिर और नक्की लेक जरूर घूमें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Where to Travel During August Long Weekend Safe Monsoon Destinations Trip Details
महाबलेश्वर - फोटो : instagram

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

मानसून का असली आनंद आपको महाराष्ट्र के कई हिल स्टेशनों पर प्राप्त किया जा सकता है। साहसी और मानसून लवर्स के लिए महाबलेश्वर एक बेहतरीन विकल्प है। स्ट्रॉबेरी फार्म्स, झरने और घाटियां यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। तीन दिन की छुट्टियों में महाबलेश्वर की यात्रा करें, ट्रैकिंग का आनंद लें।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

बारिश में सुरक्षित यात्रा के लिए अरुणाच प्रदेश के तवांग का सफर करें। तवांग कमर्शियल टूरिज्म से दूर भारत के पूर्वोत्तर का छिपा हुआ रत्न है। शांत वातावरण और बौद्ध संस्कृति के साथ इसे जरूर एक्सप्लोर करें।

विज्ञापन
Where to Travel During August Long Weekend Safe Monsoon Destinations Trip Details
वालसाड, गुजरात - फोटो : Instagram

वलसाड, गुजरात

अगर आप समंदर के किनारे कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो गुजरात का वलसाड बारिश के मौसम में भी शांत और सुंदर बना रहता है। यहां का तिथल बीच और पारनेरा हिल एकदम शानदार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed