सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: पूरे साल ट्रेंड में रहे ये 5 भारतीय पर्यटन स्थल, सोशल मीडिया पर खूब दिखीं तस्वीरें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:24 PM IST
सार

`Year Ender 2025: आइए जानते हैं, वे कौन-से भारतीय पर्यटन स्थल रहे जिनकी तस्वीर पूरे साल सोशल मीडिया पर छाईं रहीं और जिनकी ओर देश-विदेश के यात्रियों ने सबसे अधिक कदम बढ़ाए।

विज्ञापन
Year Ender 2025 Most Trending Indian Tourist Destinations People Visited Repeatedly in 2025 Travel Trends
साल 2025 में ये पर्यटन स्थल रहे ट्रेंड में - फोटो : Amar ujala

Year Ender 2025: नया वर्ष 2026 आने वाला है और अब वक्त है वर्ष 2025 को अलविदा कहने का। ये साल कई अच्छी-बुरी यादों का रहा। इस वर्ष की यादें सिर्फ आपके दिल में नहीं, बल्कि उन जगहों पर भी बस गईं, जहां लोग घूमने और खूबसूरत वक्त बिताने पहुंचे। भारत में कई जगह ऐसी हैं, जहां साल भर पर्यटकों का जमावड़ा रहा। हालांकि ये वह साल था जब भारतीय यात्रियों ने भीड़ से दूर, शांति से भरे, सांस्कृतिक गहराइयों और स्थानीय अनुभवों वाले पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया। सोशल मीडिया रील्स, जेन-जी एस्थेटिक ट्रैवल गोल और मिलेनियम की माइंडफुल जर्नी ने भारत के पर्यटन नक्शे को बिल्कुल नए ट्रेंड की ओर मोड़ा। 



2025 के ट्रैवल ट्रेंड ने स्पष्ट किया कि यात्रा सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि महसूस करने निकले थे। शोर से दूर शांत पहाड़, इतिहास से भरे पुराने शहर, प्रकृति की गोद में बसे छोटे गांव और आध्यात्मिकता की खुशबू से भरे कस्बे ये सभी इस साल भारत के सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद किए गए गंतव्य बने। आइए जानते हैं, वे कौन-से भारतीय पर्यटन स्थल रहे जिनकी तस्वीर पूरे साल सोशल मीडिया पर छाईं रहीं और जिनकी ओर देश-विदेश के यात्रियों ने सबसे अधिक कदम बढ़ाए।
 

Trending Videos
Year Ender 2025 Most Trending Indian Tourist Destinations People Visited Repeatedly in 2025 Travel Trends
डल झील श्रीनगर, कश्मीर - फोटो : Adobe

कश्मीर

दुनिया की इस जन्नत ने फिर दिल जीता। कश्मीर साल 2025 में सबसे ज्यादा वायरल हुआ। कश्मीर की बर्फीली वादियां और ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सोनमर्ग, अरु वैली, द्रास और गुरेज वैली जैसे शांत, कम-भीड़ वाले स्थान युवा पर्यटकों के पसंदीदा बने रहे। फिल्म शूटिंग और यात्री क्रिएटर्स की रील ने कश्मीर को पूरे साल ट्रेंड में रखा। हालांकि पहलगाम हमले के बाद कश्मीर पर्यटन पर कुछ वक्त के लिए असर रहा। जम्मू में भी यात्रियों की संख्या में कुछ गिरावट आई। लेकिन सोशल मीडिया पर कश्मीर की तस्वीरें ट्रेंड में बनी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2025 Most Trending Indian Tourist Destinations People Visited Repeatedly in 2025 Travel Trends
जैसलमेर - फोटो : Adobe

राजस्थान

राजस्थान राजशाही और विरासतों का परफेक्ट मेल है। जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन साल 2025 में वायरल हुआ ग्रामीण राजस्थान। खिमसर, ओसियार, बाड़मेर जैसी जगहें और जैसलमेर पर्यटकों की पसंद बने। यहां रेगिस्तान के मध्य बने टेंट्स में यात्रियों को असली और ग्राम्य जीवन का अनुभव मिला। 

Year Ender 2025 Most Trending Indian Tourist Destinations People Visited Repeatedly in 2025 Travel Trends
प्रयागराज और वाराणसी - फोटो : instagram

प्रयागराज और वाराणसी

साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ, जिसमें संपूर्ण भारत से यात्री पहुंचे। साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। कुंभ मेले के द्वारा प्रयागराज पूरी दुनिया में ट्रेंड में रहा। प्रयागराज आने वाले अधिकतर श्रद्धालु वाराणसी भी पहुंचे। ये दोनों ही स्थल संस्कृति, खानपान, फोटोग्राफी लवर्स के लिए स्वर्ग जैसा बने। बनारस तो साल भर ट्रेंड में रहा। यहां के घाटों, संकरी गलियों और शानदार फूड कल्चर ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमाए रखा। देव दीपावली, गंगा आरती और काशी काॅरिडोर की नाइट फोटोग्राफी सोशल मीडिया पर छाई रही। 

विज्ञापन
Year Ender 2025 Most Trending Indian Tourist Destinations People Visited Repeatedly in 2025 Travel Trends
Vrindavan - फोटो : Adobe Stock

वृंदावन-गोवर्धन

साल 2025 में उत्तर प्रदेश का वृंदावन और गोवर्धन आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र रहा। प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जब बड़े बड़े सेलेब्स पहुंचें तो अन्य आम श्रद्धालु और यात्रियों को इन स्थानों ने आकर्षित किया। धार्मिक पर्यटन की लहर 2025 में सबसे ज्यादा वृंदावन और गोवर्धन में दिखी। परिवारों के साथ-साथ युवा सोलो यात्री भी यहां पहुंचे। बृज की यात्रा, यमुना आरती और गोवर्धन परिक्रमा रील्स पर लगातार ट्रेंड में रहीं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed