सब्सक्राइब करें

Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design: घर की देहरी को सजाएं इन अनोखे रंगोली पैटर्न से, देवी लक्ष्मी होंगी प्रसन्न!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 11:49 AM IST
सार

Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design: तुलसी विवाह पर जानिए सुंदर और पारंपरिक रंगोली डिजाइन आइडियाज से घर को कैसे सजाएं। तुलसी माता और भगवान विष्णु के विवाह पर भक्ति और रंगों का संगम बनाएं।

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design Tulsi Puja Rangoli Decoration Ideas
तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी के दिन मनाया जाने वाला पावन पर्व है, जो कार्तिक मास में दीपावली के बाद आता है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु) का विवाह विधिवत संपन्न कराया जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि घर की सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस शुभ अवसर पर अपने घर या आंगन को सजा रही हैं, तो रंगोली आपकी सजावट का सबसे पवित्र और सुंदर हिस्सा बन सकती है। रंगोली सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देवी लक्ष्मी और तुलसी माता का स्वागत करने का भी पारंपरिक तरीका है।


तुलसी विवाह पर रंगोली का महत्व

 

तुलसी विवाह के अवसर पर घर की देहरी, आंगन या तुलसी चौरा को रंगोली से सजाना मांगलिक कार्य का संकेत माना जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, रंगोली के रंगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में शांति, समृद्धि और शुभता आती है। तुलसी विवाह की रंगोली में भगवान विष्णु, तुलसी के पत्ते, दीपक, और मांडना डिज़ाइन प्रमुख रूप से बनाए जाते हैं। रंगोली बनाते समय हल्दी, कुमकुम, चावल, और फूलों की पंखुड़ियों का प्रयोग अत्यंत शुभ माना जाता है।

 

Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design Tulsi Puja Rangoli Decoration Ideas
तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

तुलसी विवाह पर अपनाएं ये 5 रंगोली डिजाइन आइडियाज

 

पारंपरिक तुलसी चौरा रंगोली

 

तुलसी के चौरे के चारों ओर गोलाकार डिज़ाइन बनाएं। पीले और लाल रंग से मांडना बनाएं और कोनों पर छोटे दीपक रखें। बीच में ‘ॐ नमो नारायणाय’ लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design Tulsi Puja Rangoli Decoration Ideas
तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

विष्णु-तुलसी विवाह थीम रंगोली

 

इस डिज़ाइन में भगवान विष्णु और तुलसी माता के प्रतीक चिन्ह (शंख, चक्र, तुलसी पत्ता) बनाएं। बीच में शुभ विवाह का मंडप दर्शाएं और चारों ओर पत्तियों की बेलें बनाएं।

 

Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design Tulsi Puja Rangoli Decoration Ideas
तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

फ्लावर रिंग रंगोली

 

प्राकृतिक फूलों की पंखुड़ियों जैसे गेंदे, गुलाब और कमल से गोलाकार रंगोली बनाएं। तुलसी के चौरे को बीच में रखें और चारों ओर दीए सजाएं।

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design Tulsi Puja Rangoli Decoration Ideas
तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

मिनिमलिस्ट डॉट कलर डिज़ाइन

 

सीमित स्थान के लिए ये उपयुक्त रंगोली डिजाइन है। इसमें सिर्फ तुलसी के पौधे की आकृति बनाएं, साथ ही शुभ विवाह लिखें। दीप से रंगोली डिजाइन को सजाएं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed