Udaipur Celebrity Weddings: 'विरोष', ये वो नाम है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया है। दो साउथ सुपरस्टार्स की लव स्टोरी ने इस नाम के जरिए फैंस के दिलों में रोमांटिक पहचान बना ली है। लाइंगर फेम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते से जुड़ी अफवाहों पर विराम लग गया, जब दोनों की शादी की खबरे सामने आने लगी। अब ये जोड़ी फिल्मी केमिस्ट्री से आगे बढ़ते हुए शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इस ऐतिहासिक पल पूरा इंतजार बाॅलीवुड से लेकर टाॅलीवुड फैंस को बेसब्री से है।
Vijay-Rashmika Wedding: विजय-रश्मिका की शादी, उदयपुर बना इन स्टार्स का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna : अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी उदयपुर में होनी है, लेकिन उनसे पहले भी कई सेलेब्स को यह जगह शाही शादी के लिए पसंद आई।
उदयपुर इन सेलेब की शादी की पसंदीदा मंजिल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी भी उदयपुर में हुई थी। 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के आलीशान होटल द लीला पैलेस में चूड़ा सेरेमनी के बाद कपल ने सात फेरे लिए।। प्री वेडिंग फंक्शन जैसे मेहंदी, सूफी नाइट का आयोजन 23 सितंबर को उदयपुर में ही हुआ था। इस भव्य पंजाबी शादी में राघव चड्ढा अपनी दुल्हन को लेने के लिए फूलों से सजी नाव में बारात लेकर पहुंचे थे।
पीवी सिंधु की उदयपुर में शादी
ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु की शादी भी उदयपुर में एक शानदार प्राइवेट वेन्यू पर हुई, जिससे राजस्थान के डेस्टिनेशन वेडिंग सीन को और बल मिला। 22 दिसंबर 2024 को वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर की उदय सागर झील के किनारे स्थिति राफेल्स होटल में हिंदू रीति रिवाजों के साथ पीवी सिंधु का विवाह संपन्न हुआ।
हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 14 फरवरी 2023 को उदयपुर के रैफल्स होटल में शादी रचाई। क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ हिंदू और ईसाई दोनों रीति रिवाजों से उदयपुर में शादी की थी, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की शादी भी उदयपुर के प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में हुई थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने 9 फरवरी 2017 को उदयपुर के रेडिसन ब्लू पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। राजस्थानी परंपराओं के अनुसार हुई इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए।
