संयुक्त अरब अमीरात में अक्सर औरतों को शादी के बाहर सेक्स के लिए जेल की सजा होती रहती है। फिलीपींस की मोनिका की कहानी भी संयुक्त अरब अमीरात में काम के दौरान बलात्कार का शिकार होने और प्रताड़ना सहने की है। हालांकि वे अपने सूझबूझ से वहां से निकलने में भी कामयाब रहीं।
यहां शादी के बाद अवैध संबंध बनाने पर औरतों के साथ किया जाता है ये सुलूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस दिन के बारे में वो बताती हैं, "मैं रसोईघर में थी तब वो आया। उसके हाथ में चाकू था उसने मेरे साथ जबरदस्ती की मैं कुछ नहीं कर सकी। मैं अकेली थी। मैं चीख रही थी।" उन्होंने इसके बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। तीन महीने के बाद उन्हें पता चला कि वो गर्भवती हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में शादी के बाहर सेक्स कानूनन अपराध है। चूंकि मोनिका के पास अपने साथ होने वाले बालात्कार का कोई सबूत नहीं था इसलिए गर्भवती होना उनके गुनाहगार होने का सबूत होता। जेल से बचने के लिए मोनिका ने अपने गर्भवती होने की बात तब तक छुपाकर रखा जब तक वो छुपा सकती थीं।
वो कहती हैं कि मुझे पता था कि वो मुझे जेल भेज सकते है और मैं डरी हुई थी। शरिया कानून के मुताबिक शादी के बाहर सेक्स करने को जीना कहते हैं। इसके तहत व्यभिचार और समलैंगिकता आते हैं। संयुक्त अरब अमीरात का कानून शरिया पर आधारित है।
जीना के तहत कितने लोगों पर मामला दर्ज है, इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। हालांकि ये स्पष्ट है कि इस कानून की मार हजारों एशियाई और अफ्रीकी औरतों को झेलना पड़ता है जो अमीरात में अमीरों के घर में खाना बनाने और सफाई करने का काम करती हैं।
बीबीसी अरबी ने अपनी खोज में पाया है कि सैकड़ों प्रवासी औरतों को हर साल जीना के मामले में संयुक्त अरब अमीरात में जेल होती है। इनमें आम सहमति से होने वाले सेक्स के मामले भी शामिल हैं। ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडब्ल्यू) के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात का जीना कानून अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का उल्लंघन करता है।
अधिकार समूहों का यह भी मानना है कि जीना कानून का इस्तेमाल अधिकतर औरतों के खिलाफ किया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने इस मामले पर बात करने के बीबीसी के अनुरोध को ठुकरा दिया। मोनिका जैसी औरतों के लिए ऐसे हालात में देश छोड़ने के अलावा कोई विकल्प बचा नहीं रह जाता है लेकिन मोनिका ने इसमें भी अपने आप को संयुक्त अरब अमीरात के कानून से बंधा पाया।
घरेलू कामगारों को कफाला सिस्टम के तहत अमीरात लाया जाता है। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें प्रवासी कामगारों के पास काम करने का अधिकार, नौकरी बदलने का अधिकार और घर वापस जाने का अधिकार पूरी तरह से काम देने वाले नियोक्ता पर निर्भर रहता है।
इस सिस्टम से पैदा होने वाले असहाय हालात और कामगारों को सुरक्षा देने वाले पर्याप्त कानून का अभाव घरेलू कामगारों को शोषण और प्रताड़ना सहने के लिए मजबूर कर देती है। 2014 की गर्मी में जब मोनिका अपनी गर्भावस्था छुपाने में नाकामयाब हो रही थी तो उन्होंने अपने मालकिन से फिलीपींस वापस भेज देने के लिए कहा।
तब उनकी मालकिन ने काफाला सिस्टम के तहत उनके अधिकार को दबाते हुए कहा कि क्यों मुझे तुम्हें घर भेजना चाहिए? तुमने अपना अनुबंध पूरा नहीं किया है। अगर मोनिका संयुक्त अरब अमीरात में बच्चे को जन्म देती तो बहुत संभव है कि उन्हें जंजीर में बांध कर अदालत लाया जाता। लेकिन अपनी गर्भावस्था के सातवें महीने में उन्हें वहां से निकलने का एक नाटकीय रास्ता मिल गया।
फेसबुक का इस्तेमाल करते हुए मोनिका ने फिलीपींस के एक लोकप्रिय रेडियो टॉक शो के होस्ट से संपर्क किया। मोनिका ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया जिसे उन्होंने अपने रसोईघर में छुपाकर रखा था। कुछ देर के बाद शो के होस्ट ने मोनिका को फोन किया।
बाथरूम में बंद होकर वो दुनिया से रेडियो पर मुखातिब थी। उन्होंने हज़ारों सुनने वालों के सामने कहा कि उनके साथ बालात्कार हुआ है और वो घर वापस आने के लिए बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां से वापस आना चाहती हूं लेकिन मुझे आने नहीं दिया जा रहा है। रेडियो होस्ट ने मोनिका से पूछा कि क्या आपके परिवार वालों को फिलीपींस में पता है इसके बारे में? उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, वे नहीं जानते हैं।"