फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2022: भूल से भी न करें ये गलतियां, बन जाएंगे पर्यावरण के दुश्मन

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2022 Don’t Do These Mistakes Will Become Environmental Enemy
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : istock

World Environment Day 2022: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस को मनाने की शुरुआत प्रकृति के संरक्षण और वातावरण की शुद्धता की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हुई। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रकृति पर गहरा नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही हमारे जीवन के लिए जरूरी चीजें भी प्रभावित हो रही हैं। 21वीं सदी पर्यावरण को हो रहे नुकसान के कारण विनाश की सदी बनती जा रही है। सुनामी, भूकंप, भूस्खलन, हिमपात, तुफान आदि धरती के लिए खतरा बन गए हैं और यह सब प्रकृति को हो रहे नुकसान के कारण हैं। प्रकृति और इंसानों का एकदूसरे से गहरा नाता है लेकिन वर्तमान में इंसान खुद ही पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है। रोजाना की जाने वाली छोटी छोटी गलतियां पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हैं। इन गलतियों पर नियंत्रण करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं और धरती पर मंडरा रहे खतरे को टाल सकते हैं। आइए जानते हैं हम जाने अनजाने पर्यावरण के दुश्मन कैसे बन बैठे हैं, ताकि गलतियों को सुधार कर प्रकृति को बचा सकें।

World Environment Day 2022 Don’t Do These Mistakes Will Become Environmental Enemy
पर्यावरण दूषित होने की वजह - फोटो : भाजपा के ट्विटर हैंडल से

परिवहन से प्रदूषण

रोजमर्रा की कुछ आदतों के जरिए पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। पिछले कुछ सालों में वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। इसकी एक वजह हमारी लाइफस्टाइल है। रोजाना हम घर से कार लेकर निकलते हैं। कार से निकलने वाला धुआं प्रदूषण की वजह बनता है। लंबा ट्रैफिक, उससे होने वाला शोर और धुआं वातावरण के लिए नुकसानदायक है। गाड़ियों के इस्तेमाल से पेट्रोल-डीजल का भी खूब दोहन हो रहा है। इससे बचने के लिए आप रोजाना गाड़ियों के इस्तेमाल से बचें। खुद की कार या बाइक से ट्रैवल करने के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस या मेट्रो से सफर करें। ताकि सड़कों पर गाड़ियां कम हों और पर्यावरण प्रदूषण कम किया जा सके।

World Environment Day 2022 Don’t Do These Mistakes Will Become Environmental Enemy
पर्यावरण दूषित होने की वजह - फोटो : Pixabay

एसी का इस्तेमाल

गर्मी के दिनों में लोग ठंडक पाने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं। भले ही एसी आपको ठंडी हवा देती है लेकिन इससे पर्यावरण दूषित होता है। ऐसा नहीं कि आप एसी का उपयोग न करें और गर्मी में रहें लेकिन एसी का इस्तेमाल कम कर सकते हैं ताकि जितना हो सके प्रदूषण कम करने में आप अपना योगदान दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2022 Don’t Do These Mistakes Will Become Environmental Enemy
पर्यावरण दूषित होने की वजह - फोटो : Pixabay

प्लास्टिक का इस्तेमाल

अधिकतर घरों में प्लास्टिक के सामान, बोतल और प्लास्टिक के डिस्पोजेबल प्लेट आदि का इस्तेमाल होता है। ये डिस्पोजेबल आइटम पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। घर से लेकर ऑफिस तक में प्लास्टिक की प्लेट, गिलास और बोतल आदि का लोग इस्तेमाल करते हैं। टिश्यू पेपर और प्लास्टिक रैपर का भी उपयोग करते हैं। लेकिन प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। प्लास्टिक को जलाना या जमीन के अंदर दबाव भी घातक है। इसलिए प्लास्टिक और डिस्पोजल प्लेट का उपयोग बंद करके आप स्टील या चीनी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
World Environment Day 2022 Don’t Do These Mistakes Will Become Environmental Enemy
पर्यावरण दूषित होने की वजह - फोटो : UNEP

पॉलिथीन

हमारी धरती और पर्यावरण के लिए पॉलिथीन सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। पॉलिथीन में पाया जाने वाला पॉलीयूरीथेन नाम का रसायन नष्ट नहीं किया जा सकता। प्लास्टिक को जलाने से वायुमंडल प्रदूषित होता है। वहीं जमीन में पॉलिथीन दबाने से जहरीली गैस बनती है। इसलिए पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें। पॉलिथीन की जगह, पेपर या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed