फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2022: इस पर्यावरण दिवस पर लें ये पांच संकल्प, धरती बन सकती है स्वर्ग

Sun, 05 Jun 2022 12:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Jun 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2022: Take These 5 Resolutions to Make Heaven to the Earth
विश्व पर्यावरण दिवस के संकल्प - फोटो : amar ujala

World Environment Day 2022: इंसान का जीवन धरती के वातावरण के कारण अस्तित्व में है। हमारे सांस लेने के लिए हवा से लेकर खाने पीने तक की हर जरूरी चीजें वातावरण उपलब्ध कराता है और धरती पर जीने के लिए अनुकूल माहौल देता है। यह सब प्रकृति की देन है। प्रकृति और पर्यावरण से ही ब्रह्मांड सुचारू रूप से चल पाता है। प्रकृति तो हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है लेकिन इसके बदले में इंसानों ने प्रकृति का सिर्फ दोहन किया और पर्यावरण को प्रदूषित किया। जिससे प्रकृति को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही जनजीवन का अस्तित्व भी खतरे में है। ऐसे में हर इंसान का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। ग्लोबल वार्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे और बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करें, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रकृति के संरक्षण को लेकर 5 संकल्प लीजिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए वातावरण रहने योग्य बन सके। 

World Environment Day 2022: Take These 5 Resolutions to Make Heaven to the Earth
पर्यावरण दिवस पर पहला संकल्प  - फोटो : PTI

पर्यावरण दिवस पर पहला संकल्प 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पहला संकल्प लें कि घर से निकलने वाले कचरे को सही स्थान पर पहुंचाएंगे। हर दिन हमारे घर से बहुत सारा कचरा निकलता है। जिसको लोग इधर-उधर फेंक देते हैं। इसके कचरा या तो जानवरों के पेट में जाता या फिर नदियों में बह जाता है। इस कारण हमारी नदियां भी प्रदूषित होती हैं। कचरे को इधर उधर न फेंकें बल्कि उसे कूड़ेदान में ही डालें। सूखे और गीले कचरे को अलग अलग करके उसे फेंके, ताकि उसका सही तरीके से इस्तेमाल हो सके। 

World Environment Day 2022: Take These 5 Resolutions to Make Heaven to the Earth
पर्यावरण संरक्षण के लिए दूसरा संकल्प - फोटो : ANI

पर्यावरण दिवस पर दूसरा संकल्प

किसी व्यक्ति का जीवन सांस लेने से चलता है और सांस लेने के लिए शुद्ध हवा की जरूरत होती है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लीजिए कि सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा हो, इसके लिए हम पेट्रोल-डीजल के बदले ई वाहन का उपयोग करेंगे। ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे।
 

Koo App

पर्यावरण जन-जागृति दौड़ दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जनचेतना जागृत करें विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून, 2022 स्थान: अल्बर्ट हॉल, समय: सुबह 7.00 बजे

View attached media content

- Ashok Gehlot (@gehlotashok) 4 June 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2022: Take These 5 Resolutions to Make Heaven to the Earth
पर्यावरण संरक्षण के लिए तीसरा संकल्प - फोटो : pexel

पर्यावरण संरक्षण के लिए तीसरा संकल्प

प्रकृति पेड़ पौधों पर निर्भर है। लेकिन आजकल अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई हो रही है। पेड़ पौधों की कटाई से ऑक्सीजन की कमी होने के साथ ही मौसम चक्र भी बिगड़ रहा है। इस कारण कई भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संकल्प लें कि पेड़ पौधों की कटाई बंद करके अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे, ताकि प्रकृति को अब तक हुए नुकसान का भरपाई हो सके।

विज्ञापन
World Environment Day 2022: Take These 5 Resolutions to Make Heaven to the Earth
पर्यावरण संरक्षण के लिए चौथा संकल्प - फोटो : iStock

पर्यावरण संरक्षण के लिए चौथा संकल्प

वातावरण को शुद्ध और सुरक्षित रखने में पेड़ पौधे, धरती, मिट्टी, जीव-जंतु, जल आदि की अहम भूमिका है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रार्थना करें कि पर्यावरण का संतुलन हमेशा बना रहें और संकल्प लें कि पर्यावरण को संतुलित और सुरक्षित रखने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, आप करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed