फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day 2022: चिल्का झील के संरक्षण और कायाकल्प के लिए युवाओं की सराहनीय पहल

Mon, 06 Jun 2022 10:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Jun 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day 2022 Young people take ownership to protect and rejuvenate Chilika lake Odisha
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - फोटो : weshare.unicef.org

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य प्रकृति के दोहन और पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है। लोगों को जागरूक करना है कि प्रकृति और पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जाए। उन्हें बताया जाए कि प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें देती है, तो इसके बदले में हमें इस प्रकृति को संरक्षित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी जीने के लिए जल, वायु, मृदा, पेड़-पौधे सभी कुछ सही सलामत स्थिति में मिल सके। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए कई तरह से लोग प्रयास कर रहे हैं। उड़ीसा के चिल्का झील से जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वो सराहनीय हैं। झील को दूषित होने से बचाने के लिए कुछ युवा लोग अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मछुआरों से लेकर स्थानीय महिलाएं तक चिल्का झील को बचाए रखने के लिए अपने अपने स्तर पर ऐसे कार्य कर रहे हैं, जो उनकी आजीविका का साधन भी बन गया है। चलिए देखते हैं ओडिशा के चिल्का लेक की ये तस्वीरें, जो हर किसी के लिए बन रही प्रेरणा।

World Environment Day 2022 Young people take ownership to protect and rejuvenate Chilika lake Odisha
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : weshare.unicef.org

चिल्का झील में गंदगी

ओडिशा में स्थित चिल्का झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां हर साल देश-विदेश से कई सैलानी आते हैं। इस झील में भारतीय उपमहाद्वीप से उड़कर लाखों प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। चिल्का लेक के आसपास बसे गांवों में 50 फीसदी से अधिक आबादी मछली पकड़ने के काम पर निर्भर करती है। लेकिन बढ़ते तापमान, बाढ़, चक्रवात और बाढ़ग्रस्त नदियों द्वारा जमा होने वाले गाद के कारण झील सिकुड़ रही है, जिसकी वजह से यहां रहने वालों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। ऐसे में लोगों को वैकल्पिक रोजगार की खोज में बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों में जाकर अपना जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं।

World Environment Day 2022 Young people take ownership to protect and rejuvenate Chilika lake Odisha
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : weshare.unicef.org

चिल्का लेक को लेकर पहल

लेकिन यहां के लोगों के सामने गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट को देखते हुए स्थानीय नागरिक समाज संगठनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने पहल शुरू की है, ताकि रोजी रोटी के लिए लोगों को अपना घर छोड़कर बाहर न जाना पड़े। ये पहले जल संरक्षण, कायाकल्प और आजीविका सृजन पर केंद्रित है। यूनिसेफ के साथ मिलकर यूथ4वाटर की पहल से आसपास के गांवो के युवा झील से प्लास्टिक की बोतलों, कागज, डिब्बे और कांच आदि को निकालने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day 2022 Young people take ownership to protect and rejuvenate Chilika lake Odisha
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : weshare.unicef.org

घास से चटाई बनाकर आजीविका

इतना ही नहीं, झील के आस पास बांस की घास उग गई है, जिससे मछली पकड़ने के लिए नौकाओं को दिक्कत आती है। ऐसे में भोजन के लिए लोगों को मछलियों की जगह पक्षियों के शिकार पर निर्भर होना पड़ रहा है। जो पर्यावरण और पक्षियों की प्रजाति के लिए भी घातक है। ऐसे में लोगों को जागरूक किया गया कि वह घास को साफ करके उससे हस्तशिल्प और फर्नीचर बनाने का काम करें। आजीविका के लिए महिलाएं बांस की घास से चटाई आदि बनाकर आजीविका के वैकल्पिक स्रोत के तौर पर काम करती हैं। 

विज्ञापन
World Environment Day 2022 Young people take ownership to protect and rejuvenate Chilika lake Odisha
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : weshare.unicef.org

पारिस्थितिक पर्यटन और बांस शिल्प जैसे वैकल्पिक रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र के समृद्ध पक्षी जीवन के संरक्षण के महत्व पर जागरूकता बढ़ रही है। वर्तमान में इस झील में हर साल करीब छह लाख पक्षी आते हैं। यूनिसेफ इंडिया के वॉश प्रमुख निकोलस ऑस्बर्ट ने कहा कि चिल्का जैसी आर्द्रभूमि अपरिहार्य है। ये इकोसिस्टम को बैलेंस करती है और प्राकृतिक निस्पंदन तंत्र उपलब्ध कराती है। इस बात को भी सुनिश्चित करती है कि महत्वपूर्ण पेयजल स्रोतों को संरक्षित कर सके। यह उतना ही महत्वपूर्ण हैं जितना उनका प्रबंधन स्थायी आजीविका प्रदान करना है। इन कई लाभों और भारत के भविष्य की रक्षा के लिए युवाओं की मांगों को देखते हुए हम उन्हें पर्यावरण के अनुकूल दृष्टिकोणों के माध्यम से आर्द्रभूमि की रक्षा और इसे रिस्टोर करने के लिए उत्साहित हैं। हम इस सीख को याद रखने की उम्मीद करते हैं जो इस अनुकूल दृष्टिकोण को बढ़ावा दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed