फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hindi Diwas 2022: 10 जनवरी को क्यों मनाते हैं विश्व हिंदी दिवस, राष्ट्रीय हिंदी दिवस से कैसे अलग है ये दिन?

Mon, 10 Jan 2022 10:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Jan 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
World Hindi Day 10 January 2022 History Different To National Hindi Day 14 September
विश्व हिंदी दिवस 2022 - फोटो : Istock

भारत कई तरह की भाषाओं का धनी देश है लेकिन भारत को मूल रूप से उसकी हिंदी भाषा के लिए जाना जाता है। भारत में ही नहीं दुनिया भर में हिंदी के चाहने वाले मिल जाएंगे। हिंदी प्रेमियों के लिए 10 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। हिंदी की लोकप्रियता को लेकर दुनियाभर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिंदी को स्थापित करने का भी उद्देश्य है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई। यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि विश्व हिंदी दिवस के अलावा भारत राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी मनाता है। 14 सिंतबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस होता है। ऐसे में जानिए विश्व हिंंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या फर्फ है? विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत क्यों और कैसे हुई? 

World Hindi Day 10 January 2022 History Different To National Hindi Day 14 September
विश्व हिंदी दिवस 2022 - फोटो : iStock

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

विश्व हिंदी दिवस हर साल जनवरी को मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए की सरकार में साल 2006 को विश्व हिंदी दिवस की घोषणा की गई। विश्व हिंदी दिवस दुनियाभर के भारतीय दूतावास में मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस नॉर्वे के भारतीय दूतावास ने मनाया गया। बाद में दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था।

World Hindi Day 10 January 2022 History Different To National Hindi Day 14 September
विश्व हिंदी दिवस 2022 - फोटो : iStock

10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

पहला हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार करना था। सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। जिस तारीख को पहला सम्मेलन हुआ था, उसी दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hindi Day 10 January 2022 History Different To National Hindi Day 14 September
विश्व हिंदी दिवस 2022 - फोटो : facebook

राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब होता है?

भारत में 14 सितंबर को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 को स्वीकार किया गया था। तब ही से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। 

विज्ञापन
World Hindi Day 10 January 2022 History Different To National Hindi Day 14 September
विश्व हिंदी दिवस 2022 - फोटो : istock

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में अंतर

दोनों दिनों को लेकर लोगों को असंमजस्य रहता है। दरअसल, विश्न हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है और राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार ही है। विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत का अंतर है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस को इसलिए मनाया जाने लगा क्योंकि भारत में ही हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। वहीं विश्व हिंदी दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि विश्न में भी हिंदी को वही दर्जा मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed