फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Music Day 2022: विश्व संगीत दिवस की कब और कैसे हुई शुरुआत, जानें उद्देश्य और इस साल की थीम

Tue, 21 Jun 2022 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
World Music Day 2022 Theme History Significance 21 June celebrations
वर्ल्ड म्यूजिक डे - फोटो : istock

World Music Day 2022: रिलैक्स होने के लिए संगीत से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। संगीत सुनने से इंसान को सुकून का अहसास होता है। डॉक्टर भी संगीत को सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। संगीत को लेकर हुए अध्ययनों में पता चला है कि संगीत शरीर में बदलाव लाता है, जो स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके अलावा जो मरीज  अवसाद और निराशा के शिकार होते हैं, उन्हें इससे बाहर निकालने के लिए संगीत थेरेपी दी जाती है। संगीत मन और शरीर दोनों को ही आराम पहुंचाता है। संगीत की इसी खासियत को सभी तक पहुंचाने और इसकी इलाज में एक कारगर दवा की तरह काम करने की इसकी क्षमता को लेकर संगीत को समर्पित दुनियाभर में हर साल विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। 21 जून को पूरे विश्व में संगीत दिवस होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि संगीत दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई? पहला संगीत दिवस कब मनाया गया? चलिए जानते हैं संगीत दिवस के इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में।

World Music Day 2022 Theme History Significance 21 June celebrations
वर्ल्ड म्यूजिक डे - फोटो : Pixabay

संगीत दिवस की शुरुआत कब हुई?

विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत फ्रांस से हुई। साल 1982 में पहली बार विश्व संगीत दिवस मनाया गया। उस समय के फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश के लोगों की संगीत के प्रति दीवानगी को देखते हुए संगीत दिवस मनाने की घोषणा कर दी। इस दिन को 'फेटे ला म्यूजिक' कहा गया।

World Music Day 2022 Theme History Significance 21 June celebrations
वर्ल्ड म्यूजिक डे - फोटो : iStock

कैसे मनाया गया पहला संगीत दिवस?

फ्रांस में 1982 में जब पहला संगीत दिवस मनाया गया तो इसे 32 से ज्यादा देशों का समर्थन मिला। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। पूरी राज जश्न मनाया गया। उसके बाद से अब भारत समेत इटली, ग्रीस, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया और दुनिया के तमाम देश विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Music Day 2022 Theme History Significance 21 June celebrations
वर्ल्ड म्यूजिक डे - फोटो : istock

संगीत का महत्व

विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसिक शांति के लिए संगीत को अहम माना गया है। आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों को सुकून के दो पल नहीं मिल पाते। इस सुकून को पाने के लिए संगीत एक बेहतर विकल्प है। अगर आप अकेले हैं तो भी संगीत आपका अच्छा साथी बन सकता है। संगीत दिल को खुशी देने का काम करता है।

विज्ञापन
World Music Day 2022 Theme History Significance 21 June celebrations
वर्ल्ड म्यूजिक डे - फोटो : Pixabay

संगीत दिवस 2022 की थीम

हर साल विश्व संगीत दिवस की एक खास थीम होती है। संगीत दिवस 2022 की थीम 'चौराहों पर संगीत' (Music At Intersections) है। इसी थीम पर इस साल के सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। संगीत दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के गायकों और संगीतकारों का संगीत के क्षेत्र में योगदान को सम्मान देना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed