फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World sleep day 2023: अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो वैक्सीनेशन के बाद भी हो सकते हैं लॉन्ग कोविड के शिकार

Fri, 17 Mar 2023 12:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Mar 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
world sleep day 2023, latest study says lack of sleep twice likely to develop long Covid
नींद की कमी और लॉन्ग कोविड का खतरा - फोटो : istock

आज 'वर्ल्ड स्लीप डे' है, हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को यह खास दिन मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को अच्छी नींद को लेकर जागरूक करना और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताना है। डॉक्टर्स कहते हैं, रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद सभी के लिए आवश्यक है, शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत को ठीक रखने के लिए इसे आवश्यक माना जाता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो आपमें लॉन्ग कोविड की समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।



भले ही आपने कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, पर अगर आप नियमित रूप से हर रात छह घंटे से कम सोते हैं तो आपमें लॉन्ग कोविड होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में दो गुना अधिक हो सकता है। लॉन्ग कोविड या पोस्ट कोविड का मतलब, कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहने वाली समस्याओं से है। यह दिक्कतें एक साल तक भी लोगों में देखी जा रही हैं।

क्या आप रोजाना रात की नींद पूरी कर पा रहे हैं?

world sleep day 2023, latest study says lack of sleep twice likely to develop long Covid
लॉन्ग कोविड की जटिलताएं - फोटो : istock

नींद की कमी और कोविड का खतरा

नींद की समस्या किस प्रकार से आपमें कोविड की जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती है, इसके बारे में जानने के लिए  हांगकांग के शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए 'गुड गाइफस्टाइल' में अच्छी नींद को शामिल किया जाना आवश्यक है।

अक्सर लोगों को लगता है कि सोना, समय की बर्बादी है क्योंकि आप उस दौरान कुछ भी नहीं कर रहे होते हैं। लेकिन अध्ययनों ने इंगित किया है कि सोना महत्वपूर्ण है, विशेषकर रात की नींद अच्छी लेना आपको सेहतमंद रखने में मदद करती है।

world sleep day 2023, latest study says lack of sleep twice likely to develop long Covid
नींद पूरी न होना जोखिमकारक - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

चाइनीज यूनिवर्सिटी (सीयूएचके) के शोधकर्ताओं ने नींद और लॉन्ग कोविड के संबंधों को समझने के लिए 17 हजार से अधिक ऐसे लोगों पर अध्ययन किया जो कोरोना संक्रमित रह चुके थे। इन प्रतिभागियों ने mRNA वैक्सीन की दो खुराक भी ली थी।

मेडिकल जर्नल ट्रांसलेशनल साइकेट्री में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को वैक्सीन की दो खुराक मिली थी, उनमें लॉन्ग कोविड विकसित होने की आशंका, एक डोज या बिना वैक्सीनेशन वालों की तुलना में 21 प्रतिशत कम थी। बावजूद इसके, इनमें से जिन प्रतिभागियों ने रोजाना 6 घंटे से कम की नींद ली उनमें लॉन्ग कोविड की समस्याओं के विकसित होने का जोखिम 2 गुना तक अधिक पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
world sleep day 2023, latest study says lack of sleep twice likely to develop long Covid
पोस्ट कोविड की जटिलताओं का खतरा - फोटो : istock

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

अध्ययनकर्ता प्रोफेसर डॉ राचेल चैन नगन-यिन कहते हैं, "टीकाकरण लॉन्ग कोविड के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है, उनमें टीके भी ज्यादा असरदार नहीं पाए गए हैं। असल में नींद हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ाती है। अगर हम कम सोते हैं, तो वायरस से लड़ने की क्षमता कम हो सकती है और इस तरह यह आपमें पोस्ट कोविड की जटिलताओं को बढ़ाने वाली समस्याओं का भी कारण बन सकती है। 

विज्ञापन
world sleep day 2023, latest study says lack of sleep twice likely to develop long Covid
अच्छी नींद सभी के लिए जरूरी - फोटो : istock

सुनिश्चित करें अच्छी नींद

लॉन्ग कोविड के लक्षणों में, वायरस के संपर्क में आने के तीन महीने बाद तक लोगों में सांस लेने में तकलीफ, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द और सूंघने की क्षमता कम होने जैसी दिक्कतें देखी जा रही हैं। विश्वविद्यालय में मनोरोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विंग युन-क्वोक कहते हैं, नींद में कमी सिर्फ कोविड की जटिलताओं को ही नहीं बढ़ाती है, इसके कारण मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों, सूजन और हृदय रोगों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। सभी उम्र वालों के लिए रोजाना रात की अच्छी नींद बहुत आवश्यक है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ 
Persistent short nighttime sleep duration is associated with a greater post-COVID risk in fully mRNA-vaccinated individuals

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed