{"_id":"69bf720862ce9b9b7a02d30e","slug":"world-water-day-2026-theme-and-quotes-vishwa-jal-diwas-kab-manaya-jata-hai-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Water Day: इस साल क्या है विश्व जल दिवस की थीम? यहां जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Water Day: इस साल क्या है विश्व जल दिवस की थीम? यहां जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन
Sun, 22 Mar 2026 10:25 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:25 AM IST
सार
World Water Day 2026: हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की खास वजह क्या है, आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Water Day 2026: जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की अहमियत हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है। आज की बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण और जल प्रदूषण के कारण पानी की कमी एक गंभीर वैश्विक चुनौती बन चुकी है। यही कारण है कि हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
विश्व जल दिवस
- फोटो : Amar Ujala
क्या है जल दिवस का इतिहास?
विश्व जल दिवस पहली बार 1993 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया था। इसे मनाने की मांग 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ‘अर्थ समिट’ में जल संरक्षण को लेकर वैश्विक स्तर पर पहल की गई। इसके बाद से हम सभी हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाते हैं।

- फोटो : Adobe
क्या है इस साल की थीम?
साल 2026 के लिए विश्व जल दिवस की थीम “जल और लैंगिक समानता” रखी गई है। इस थीम का मकसद पानी की कमी से हो रहे भेदभाव को दूर करना है।
साल 2026 के लिए विश्व जल दिवस की थीम “जल और लैंगिक समानता” रखी गई है। इस थीम का मकसद पानी की कमी से हो रहे भेदभाव को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जल दिवस
- फोटो : Adobe
क्या है इस दिन को मनाने का उद्धेश्य?
इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल की अहमियत के बारे में जागरूक करना और वैश्विक जल संकट पर ध्यान दिलाना है। हर साल इस दिन के मौके पर दुनिया भर में कार्यक्रम, अभियान और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, ताकि जल संरक्षण के उपायों को बढ़ावा दिया जा सके।
इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल की अहमियत के बारे में जागरूक करना और वैश्विक जल संकट पर ध्यान दिलाना है। हर साल इस दिन के मौके पर दुनिया भर में कार्यक्रम, अभियान और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, ताकि जल संरक्षण के उपायों को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस
- फोटो : Amar Ujala
विश्व जल दिवस के 10 कोटेशन
1. जल जीवन है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
2. पानी की हर बूंद अनमोल है, इसे व्यर्थ न जाने दें।
3. जल ही जीवन है, इसे सुरक्षित रखें और भविष्य के लिए बचाएं।
4. पानी की रक्षा करना प्रकृति की रक्षा करना है।
5. जल का महत्व वही समझ सकता है, जो इसकी कमी को महसूस करता है।
6. जल को बचाकर हम जीवन को बचाते हैं।
7. हर बूंद कीमती है, जल संरक्षण में ही जीवन की सुरक्षा है।
8. पानी का अपव्यय मत करो, यह धरती की धरोहर है।
9. जल का सतत उपयोग ही स्थायी जीवन की कुंजी है।
10. जल ही शक्ति है, इसे बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।