फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: इस साल की सबसे बड़ी घटनाएं, जो हर किसी को रहेंगी याद

Fri, 31 Dec 2021 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 6 Biggest Events in India Vaccination To CDS Bipin Rawat Death
Year Ender 2021 की सबसे बड़ी घटनाएं - फोटो : अमर उजाला

साल 2021 अच्छी बुरी यादों के साथ बीत चुका है। एक नया साल, नई उम्मीदों के साथ आपके जीवन में आएगा। साल 2022 के आने का लोगों को इंतजार है लेकिन इस बीते हुए साल की यादें अब तक लोगों के जेहन में ताजा हैं और शायद हमेशा ताजा ही रहेंगी। वैसे तो साल 2021 की शुरुआत कोरोना वायरस के खतरे, जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच हुई। जब लोग कोरोना के भय के साए में थे। ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों में बेड की किल्लत, संक्रमण से बचाव के लिए लगे प्रतिबंध को लोगों ने इस साल भी झेला। लेकिन कोरोना से हटकर भी देश में कई बड़ी घटनाएं हुईं जो देश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं और लोग इन घटनाओं को हमेशा याद करेंगे। जनवरी से दिसंबर तक कई अच्छी और बुरी घटनाएं घटित हुई हैं, तो चलिए जानते हैं साल 2021 की सबसे बड़ी पांच घटनाओं के बारे में।

Year Ender 2021 6 Biggest Events in India Vaccination To CDS Bipin Rawat Death
लाल किला हिंसा - फोटो : SELF

गणतंत्र दिवस किसान हिंसा

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान साल 2020 से धरने पर बैठे थे। आंदोलन कर रहे थे लेकिन इस साल की शुरुआत में किसानों का गुस्सा फूटा, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान जब लाल किले की ओर बढ़े तो जमकर लाठीचार्ज हुआ। पुलिस और किसानों के बीच विवाद बढ़ा। किसान उग्र हो गए। कुछ उग्र आंदोलनकारी लाल किले पर चढ़ गए और निशान साहिब का झंडा लहराने लगे। इस ट्रैक्टर मार्च गणतंत्र दिवस हिंसा में तब्दील हो गई। जिसमें कई लोग घायल हुए, सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ।

Year Ender 2021 6 Biggest Events in India Vaccination To CDS Bipin Rawat Death
टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम

टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण

इस साल की टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए खुशी की खबर आई। जुलाई-अगस्त में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने 7 पदक हासिल किए। जिसमें नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद हॉकी में मेडल हासिल किया। भारत के लिए ये किसी जश्न से कम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 6 Biggest Events in India Vaccination To CDS Bipin Rawat Death
वैक्सीनेशन के मामले में भारत का रिकॉर्ड - फोटो : Self

100 करोड़ वैक्सीन डोज पूरे

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच देश को राहत उस समय मिली जब अक्टूबर में भारत में 100 करोड़ वैक्सीन के डोज पूरे करके इतिहास रच दिया। टीकाकरण अभियान में भारत के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। दुनिया में भारत वैक्सीनेशन में 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने वाला पहला देश बन गया। मात्र 9 महीनों में देश ने यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Year Ender 2021 6 Biggest Events in India Vaccination To CDS Bipin Rawat Death
पंडोरा पेपर्स लीक - फोटो : Agency

पैंडोरा पेपर लीक

अक्टूबर में ही पैंडोरा पेपर लीक ने लोगों को हैरान कर दिया। इस स्कैम में 90 देशों के सैकड़ों नेताओं और जानी मानी हस्तियों के नाम सामने आए, जिन्होंने अपने धन को छुपाने के लिए गुप्त कंपनियों का इस्तेमाल किया। भारत के लिए यह खुलासा इसलिए बड़ा था क्योंकि पैंडोरा पेपर लीक में क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर का नाम भी आया था। इस लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम सामने आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed