फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day Special Yoga: दोस्तों के साथ करें ये 5 योगासन, फिटनेस के साथ बढ़ेगी बॉन्डिंग

Sat, 01 Aug 2026 01:38 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sat, 01 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

Friendship Day Special Yoga: अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं तो फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने दोस्तों के साथ योगा करें। यहां हम कुछ ऐसे ही योगा पोज के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें दोस्त के साथ किया जा सकता है।

विज्ञापन
Friendship Day Special Yoga Poses with image
दोस्तों के साथ करें ये 5 योगासन - फोटो : AI
Friendship Day Special Yoga: फ्रेंडशिप डे सिर्फ दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और पार्टी करने का मौका नहीं है, बल्कि इस खास दिन को हेल्दी और यादगार तरीके से भी सेलिब्रेट किया जा सकता है। अगर आप और आपके दोस्त फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं, तो साथ में योग करना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि तनाव कम करने और मन को शांत रखने में भी सहायक माना जाता है।


आजकल कपल योग के साथ-साथ फ्रेंड्स योगा भी काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें दो लोग मिलकर अलग-अलग योग पोज करते हैं। इससे एक्सरसाइज का मजा बढ़ जाता है और दोस्तों के बीच तालमेल भी बेहतर होता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप अपने दोस्तों के साथ पार्क, घर या योग स्टूडियो में इन आसान योग पोज को ट्राई कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दोस्त के साथ आसानी से किया जा सकता है।
Friendship Day Special Yoga Poses with image
दोस्तों के साथ करें ये 5 योगासन - फोटो : AI

पार्टनर बोट पोज

पार्टनर बोट पोज दोस्तों के साथ किया जाने वाला एक मजेदार योगासन है। इसमें दो लोग आमने-सामने बैठकर अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं और हाथों को पकड़कर संतुलन बनाते हैं। यह योग पोज पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर का बैलेंस सुधारने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए दोनों दोस्तों के बीच अच्छा तालमेल होना जरूरी है।  

 
Friendship Day Special Yoga Poses with image
दोस्तों के साथ करें ये 5 योगासन - फोटो : AI
डबल ट्री पोज 

ट्री पोज एक बैलेंसिंग योगासन है, जिसे दोस्त के साथ करने से यह और भी मजेदार बन जाता है। दोनों दोस्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पेड़ की तरह संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। यह योगासन एकाग्रता बढ़ाने और शरीर के संतुलन को बेहतर करने में मदद कर सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day Special Yoga Poses with image
दोस्तों के साथ करें ये 5 योगासन - फोटो : AI
पार्टनर स्ट्रेच पोज

अगर आप योग की शुरुआत कर रहे हैं तो पार्टनर स्ट्रेच एक आसान विकल्प हो सकता है। इसमें दोनों दोस्त एक-दूसरे की मदद से शरीर को स्ट्रेच करते हैं। यह मांसपेशियों की जकड़न कम करने और शरीर में लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकता है।  
 
विज्ञापन
Friendship Day Special Yoga Poses with image
दोस्तों के साथ करें ये 5 योगासन - फोटो : AI

पार्टनर प्लैंक पोज

प्लैंक शरीर को मजबूत बनाने वाला लोकप्रिय योग और फिटनेस पोज है। दोस्त के साथ इसका पार्टनर वर्जन करने से यह चुनौतीपूर्ण और मजेदार बन जाता है।यह कोर मसल्स को एक्टिव करने और शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसे करते समय सही पोस्चर बनाए रखना जरूरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed