{"_id":"61ceabd20a6648231f60c9f0","slug":"new-year-2022-yoga-asanas-for-boost-immune-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का योग: साल 2022 में संक्रमण से रहना है दूर, तो करें ये पांच योगासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
आज का योग: साल 2022 में संक्रमण से रहना है दूर, तो करें ये पांच योगासन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
साल 2022 में संक्रमण से दूर रहने के लिए करें ये योग
- फोटो : Pixabay
Link Copied
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर दिन योग-व्यायाम करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को रोजाना योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहे। योग करने से इंसान शारीरिक, मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। योगासन को दिनचर्या में शामिल कर तमाम तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
वर्तमान समय में कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। ऐसे में वायरस से लड़ने के लिए लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी उतनी ही शक्ति से शरीर संक्रमित रोगों से लड़ने में सक्षम होगा। योग कर लोग अपनी इम्यूनिटी को आसानी से बढ़ा सकते हैं और शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रख सकते हैं। ऐसे बहुत से योगासन हैं जिनसे आसानी से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासान के बारे में...
Trending Videos
2 of 6
उष्ट्रासन
- फोटो : istock
उष्ट्रासन
इस आसन को बैठकर किया जा सकता है। इस योगासन से हृदय, फेफड़ों और आंतों की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक शक्ति के विकास में यह आसन बहुत लाभदायक है। इससे हाइपरटेंशन की शिकायत को भी दूर किया जा सकता है। इस आसन के करने से आंतरिक ऑर्गंस में खिचाव उत्पन्न होता है जिसकी वजह से इम्युनिटी क्षमता बढ़ती है। उष्ट्रासन में शरीर ऊंट की आकृति की तरह बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भुजंगासन
- फोटो : Istock
भुजंगासन
पेट के बल लेटकर भुजंगाासन किया जाता है। इस आसन में शरीर को सांप की आकृति का बनाया जाता है। इस योगासन को जमीन पर लेटकर और पीठ को मोड़कर करते हैं, तो वहीं सिर सांप के उठे फन की मुद्रा में रहता है। इस योगासन के करने से फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है। इससे श्वसन प्रणाली सुधरती है और पाचन तंत्र भी दुररूस्त होता है। इसके साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।
4 of 6
पश्चिमोत्तासन
- फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तासन
यह योगासन शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इस आसन को करने से रक्त संचार में वृद्धि होती है और स्पाइन में लचीलापन आता है। इस आसन के करने से मस्तिष्क के विकार को दूर किया जाता है जिससे मानसिक तनाव दूर होता है। इस योगसान के करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 6
उत्कटासन
- फोटो : Pixabay
उत्कटासन
उत्कटासन को खड़ा होकर किया जाता है। इस योगसान से शरीर की शक्ति बढ़ती है। इससे हमारी मांसपेशियां सुदृढ़ बनती हैं इसकी वजह से शारीरिक संतुलन बढ़ता है। इसके अलावा इस आसन से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। मानसिक एकाग्रता होने से शरीर की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से काम करती है। इसकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X