सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पीएम मोदी के कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: रिहर्सल करने हेलीकॉक्टर से पहुंचे सुरक्षाकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
UP News: The officials arrived by helicopter rehearsed in program place of Prime Minister Narendra Modi, see photos
पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो जनवरी को मेरठ के सलावा में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर रिहर्सल की। यहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराकर देखी गई। बताया गया कि खेड़ी राजपूतान के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारा गया। इस दौरान आसपास के लेाग और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।



पीएम की सुरक्षा के लिए शहर में पहुंची एसपीजी   
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने शहर से देहात तक डेरा डाल लिया है। एसपीजी ने हेलीपैड और मंच का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के लिए पूरे जोन से पुलिसकर्मी बुलाए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने दो दिन से मेरठ में डेरा डाला हुआ है। सुरक्षा के सभी इंतजाम देखे जा रहे हैं। इंटेलीजेंस भी पूरी तरह से अलर्ट है। पूरे जोन के पुलिसकर्मी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आज पुलिस के आला अफसर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।

Trending Videos
UP News: The officials arrived by helicopter rehearsed in program place of Prime Minister Narendra Modi, see photos
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

खेल विश्वविद्यालय का मॉडल तैयार, 32 खिलाड़ियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी
सिलावा में दो जनवरी को खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 32 राष्ट्रीय, अंतरर्राष्ट्रीय और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों और उनके परिजनों से संवाद करेंगे। आयोजन के लिए मेरठ से सरधना तक चौराहे सजाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: The officials arrived by helicopter rehearsed in program place of Prime Minister Narendra Modi, see photos
सुरक्षाकर्मियों ने किया रिहर्सल - फोटो : amar ujala

शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि एक जनवरी से सलावा में कोविड जांच की व्यवस्था के लिए कहा गया है। मेरठ के साथ-साथ अन्य जिलों में भी सफाई अभियान चलेगा। डीडीएफ कंसल्टेंट ने खेल विवि का मॉडल भी तैयार कर लिया है। इस मॉडल को शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा। समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी के. बालाजी, जिलाधिकारी सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एमडी पीवीवीएनएल अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।

UP News: The officials arrived by helicopter rehearsed in program place of Prime Minister Narendra Modi, see photos
जोर-शोर से चल रही पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी। - फोटो : amar ujala

पीएम से एक दिन पहले मेरठ पहुंच सकते हैं सीएम योगी 
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनवरी को मेरठ पहुंच सकते हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक जनवरी को दोपहर बाद 4.30 बजे मेरठ पहुंचेंगी और कृषि विवि में रात्रि विश्राम करेंगी। 

विज्ञापन
UP News: The officials arrived by helicopter rehearsed in program place of Prime Minister Narendra Modi, see photos
तैयारी में जुटे कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

सीएम के रात्रि विश्राम के लिए वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ गेस्ट हाउस में व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त-2018 में मेरठ में रात्रि विश्राम किया था। तब वह यहां 108 वाहिनी आरएएफ के ऑफिसर्स मेस गेस्ट हाउस में रुके थे। तब सीएम यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने आए थे। उधर, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी एक जनवरी की दोपहर दो बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed