Yoga Tips for Kids: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनमें स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की आदत डालें। सुबह जल्दी उठना, पौष्टिक आहार का सेवन करना, नींद पूरी करना, शारीरिक गतिविधि में सक्रियता बनाए रखकर बच्चे शारीरिक तौर पर तो मजबूत बनते ही हैं, साथ ही दिमाग भी तेज होता है।
Yoga Tips: बच्चों की सेहत के साथ दिमाग भी बनेगा दुरुस्त, रोजाना करें ये योगासन
यहां बच्चों के लिए कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे बच्चे का शारीरिक विकास होने साथ ही मस्तिष्क तेज और मजबूत बनता है।
ताड़ासन
ताड़ासन का अभ्यास पूरे शरीर में बेहतर रक्त प्रवाह करता है। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन से कई स्वास्थ्य समस्याएं कम हो जाती हैं। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इस योग से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और एकाग्रता आती है। संतुलन बनाए रखने, लंबाई बढ़ाने और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाकर कई विकारों को दूर करने में ताड़ासन असरदार है। बच्चों से इस योग का अभ्यास नियमित कराएं।
वृक्षासन
बच्चे का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता और मन भटकता रहता है तो उसके फोकस को बढ़ाने के लिए उससे वृक्षासन का अभ्यास जरूर कराएं। इस योग से शरीर का संतुलन बना रहता है और ध्यान एकाग्र करने में मदद मिलती है।
पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन योग के अभ्यास से हड्डियों में लचीलापन आता है। अनिद्रा की शिकायत दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ये योग जितना असरदार है, उतना ही शारीरिक विकास में भी सहायक है। बच्चों के लिए इसका अभ्यास शुरुआत में कठिन हो सकता है, लेकिन समय के साथ बच्चा इसमें अभ्यस्त हो जाएगा।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।