फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों के लिए बेहद मुफीद हैं ये 'यलो ड्रेसेज', परफेक्ट मैचिंग के लिए ये है ड्रेस डिजाइनर की सलाह

Wed, 19 Feb 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
dresses prepared by fashion designer shikha suri
- फोटो : अमर उजाला
खिला-खिला सा पीला रंग एक तरफ जहां हमारी सोच को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, वहीं पीले रंग के परिधान ऑफिस हो या फिर कोई अन्य आयोजन, किसी भी अवसर पर तन-मन दोनों को सुकून देते हैं। पूजा-पाठ से लेकर विवाह समारोह तक में यह रंग पसंद किया जाता है। खास बात है कि हल्का रंग होने के कारण गर्मी के मौसम के लिए यह बेहद मुफीद है।



 
dresses prepared by fashion designer shikha suri
- फोटो : अमर उजाला

फैशन डिजाइनर शिखा सूरी कहती हैं कि इस बार बसंत ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी पीला रंग ट्रेंड करेगा। वैसे भी यदि आप अपनी वार्डरोब को जल्दी-जल्दी नहीं बदलना चाहती तो इस रंग को तवज्जो दे सकती हैं। पीले रंग के साथ कौन से डिजाइनर ड्रेस चलन में होंगे, इस बारे में बता रही हैं फैशन डिजाइनर...।

 

dresses prepared by fashion designer shikha suri
- फोटो : अमर उजाला

लंबे श्रग और क्रॉप टॉप, कभी भी कहीं भी
दोस्तों के साथ पार्टी का मूड हो या फिर वीकेंड की मस्ती हो, थ्री पीस सेट एकदम परफेक्ट होगी। ग्रे के साथ येलो का कंट्रास्ट खिला-खिला सा लुक देगा। इसमें क्यूलॉट्स (लोअर-पैंट का एक प्रकार) क्रॉप टॉप और लंबे श्रग आपको स्मार्ट लुक देंगे। ये एक ऐसी ड्रेस है जिसे आप कभी भी-कहीं भी पहन सकती हैं। यह थ्री पीस परिधान जंप सूट का लुक भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dresses prepared by fashion designer shikha suri
- फोटो : अमर उजाला
खादी की कुर्ती संग आड़े तिरछे श्रग
जाड़ा हो या गर्मी, खादी हर मौसम के लिए बेहतरीन है। साधारण सी दिखने वाली खादी की कुर्ती को डिजाइनर लुक देने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बस एक श्रग पर्याप्त होगा। चाहें तो सीधे कट वाले श्रग की जगह आड़े-तिरछे डिजाइन वाले श्रग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दिनों बड़ी होती बेटियों में दुपट्टे की जगह श्रग का चलन है।
विज्ञापन
dresses prepared by fashion designer shikha suri

शादी या पार्टी लुक, जंचेगा शरारा
यदि आप शादी या किसी पार्टी के हिसाब से ड्रेस बनवाना चाह रही हैं तो लहंगे की जगह शरारा ट्राई करें। जॉर्जेट के फैब्रिक पर लेमन येलो का परिधान खूब जंचेगा। इसके साथ आपको एसेसरीज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही ज्वैलरी काम आएगी। बस कान में एक हैवी ईयररिंग पहनें। लाइट मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed