{"_id":"5dca694d8ebc3e5b77222d9e","slug":"sarayu-snan-on-kartik-purnima-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अयोध्या में दिखा बंदिशों का असर, श्रद्घालुओं की संख्या घटी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अयोध्या में दिखा बंदिशों का असर, श्रद्घालुओं की संख्या घटी, तस्वीरें
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर आए फैसले और सुरक्षा के लिए लगाई गई बंदिशों का असर राम की नगरी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मौके पर नजर आया। सुबह से ही सरयू नदी में स्नान करने के लिए श्रद्घालु इकट्ठे होने लगे पर इस बार श्रद्घालुओं की संख्या हर बार से कम नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि हर साल जहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 10 लाख से अधिक श्रद्घालु आते थे। इस बार ये भीड़ सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत तक ही नजर आ रही है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या सुरक्षा के कड़े घेरे में है। नगर के सभी प्रवेश द्वार समेत चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए सुरक्षा बल सतर्क हैं। बैरियरों पर सघन तलाशी व आईडी चेकिंग के बाद ही लोगों को नगर में प्रवेश दिया जाता रहा। श्रीरामजन्मभूमि जाने वाले सभी मार्ग व अयोध्या की अन्य गलियों में लगे बैरिकेडिंग अभी भी लगी हुई है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
सोमवार को सोमवार को भी फैजाबाद से अयोध्या जाने वाले रास्ते पर जालपा देवी चौराहा, साकेत महाविद्यालय, टेढ़ी बाजार व श्रीराम अस्पताल के पास लगे बेरिकेडिंग पर सघन तलाशी व आईडी चेक करने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाता रहा। इन बैरियरों पर द्विस्तरीय सुरक्षा दिखाई पड़ी, पहले स्तर पर बैरियर से करीब 20 मीटर आगे पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के जवान चेकिंग कर रहे थे जबकि बैरियर पर सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान सवारी वाहन जैसे ऑटो, विक्रम व ई रिक्शा आदि को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, टेढ़ी बाजार, हनुमानगढ़ी, अशर्फी भवन, श्रृंगार हाट आदि से श्रीरामजन्मभूमि जाने वाले रास्तों पर आरएएफ व सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।