Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Accident in Anuppur: Car collided with a tree and split into two, three youths going to Amarkantak died on the spot
{"_id":"622de348b7d6240a87774bd5","slug":"accident-in-anuppur-car-collided-with-a-tree-and-split-into-two-three-youths-going-to-amarkantak-died-on-the-spot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनूपपुर में हादसा: कार पेड़ से टकराकर दो हिस्सों में बटी, अमरकंटक जा रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपपुर में हादसा: कार पेड़ से टकराकर दो हिस्सों में बटी, अमरकंटक जा रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 05:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रीवा-अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, दो घायल हैं। सभी नई कार से नर्मदा दर्शन करने अमरकंटक जा रहे थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 3
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रीवा-अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में रीवा-अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, दो घायल हैं। सभी नई कार से नर्मदा दर्शन करने अमरकंटक जा रहे थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
2 of 3
कार पेड़ से टकराकर दो हिस्सों में बट गई।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के करौंदी गाँव के पास हुआ। अनूपपुर के ग्राम महोली निवासी श्रीवास्तव परिवार नई कार खरीदकर घर लाए थे, कार की पूजा-पाठ करने के लिए वे कार में परिजन व पड़ोस के अन्य लोगों के साथ सवार होकर अमरकंटक जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। जैसे ही वह रीवा-अमरकंटक मार्ग के करौंदी तिराहे के समीप पहुंचे, कार पेड़ से जा टकराई। कार में सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार दो हिस्सों में बट गई।
3 of 3
श्रीवास्तव परिवार नई कार खरीदकर घर लाया था।
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की शिनाख्त 19 वर्षीय वर्षा पिता दिनेश श्रीवास्तव निवासी सोन मौहरी, 24 वर्षीय सुबोध पिता जमुना श्रीवास्तव निवसी शहडोल एवं मनु सिंह निवासी कोतमा के रूप में हुई है। वहीं साथ में कार में बैठे 22 वर्षीय सौरभ पिता बिहारी लाल शर्मा एवं 22 वर्षीय दिव्यांशु पिता रामप्रकाश श्रीवास्तव दोनों निवासी अनूपपुर घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि सड़क दुर्घटना रविवार सुबह 9 बजे हुई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम में सड़क दुर्घटना में 3 नागरिकों के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकाकुल परिजनों को आघात सहने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर शोक जताया है, गृहमंत्री ने ट्वीट के जरिये लिखा- अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।