{"_id":"622c73ea6a9949782f35a723","slug":"jabalpur-news-air-india-plane-carrying-54-passengers-from-delhi-slipped-on-the-runway-after-landing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: 55 यात्रियों को लेकर दिल्ली से आया अलायंस एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: 55 यात्रियों को लेकर दिल्ली से आया अलायंस एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:18 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। अलायंस एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया था। राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जबलपुर मे अलायंस एयर का विमान रनवे पर फिसल गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह अलायंस एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया। राहत की बात यह है कि विमान में दिल्ली से जबलपुर आए 55 यात्रियों को कुछ नहीं हुआ। दरअसल, विमान लैंडिंग के दौरान फिसलकर रनवे से बाहर हो गया था। पायलटों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए बाद में विमान को रनवे पर लेकर आए। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारियों के मुताबिक अलायंस एयर की फ्लाइट में 55 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 of 4
जबलपुर एयरपोर्ट पर फिसला अलायंस एयर का विमान।
- फोटो : अमर उजाला
यह हादसा शनिवार दोपहर दिल्ली से जबलपुर आई अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या E-9167 के साथ हुआ। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर चला गया। विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात है कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।
3 of 4
हादसे से विमान में बैठे यात्री घबरा गए थे। उन्हें विमान से उतारकर बस में बिठाकर एयरपोर्ट बिल्डिंग तक लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
फ्लाइट रनवे से उतरकर एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई। इससे विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। खबर पाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी रनवे पर पहुंचे और विमान में सवार यात्रियों को ढांढस बंधाया। दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट को ATR-72 विमान से संचालित होती है। फ्लाइट ने दिल्ली में सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी और जबलपुर में उसने 1:15 बजे लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जबलपुर एयरपोर्ट पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ता हुआ विमान रनवे से बाहर चला गया।
- फोटो : अमर उजाला
एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अफसरों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी रनवे पर बुलवा लिया। अलायंस एयर की नियमित फ्लाइट कैसे हादसे का शिकार होते-होते बची इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास ने बताया कि घटना की वजह से एयरपोर्ट पर चार-पांच घंटे ऑपरेशन निलंबित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।