फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्योपुर: ग्राम कराहल में ’सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, 19 हजार से ज्यादा परिवारों को आवास मिलेंगे

Sat, 12 Mar 2022 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 03:58 PM IST
सार

श्योपुर जिले के ग्राम कराहल में ’सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 19,166 सहरिया जनजाति परिवारों को आवास वितरित किए गए। साथ ही 'मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम' योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई।
 
विज्ञापन
Sheopur: 'Sahariya Special Project' launched in village Karahal, more than 19 thousand families will get housing
श्योपुर जिले के ग्राम कराहल में ’सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला
श्योपुर जिले के ग्राम कराहल में ’सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 19,166 सहरिया जनजाति परिवारों को आवास वितरित किए गए। साथ ही 'मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम' योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम अद्भुत है। 19 हजार से अधिक हमारे गरीब सहरिया भाई-बहनों को मकान बनाने के लिए राशि दी जा रही है। आज का दिन इस क्षेत्र के लिए आनंद, उत्सव और प्रसन्नता का दिन है। हमारा लक्ष्य आपकी जिंदगी में परिवर्तन लाना है।
 
Sheopur: 'Sahariya Special Project' launched in village Karahal, more than 19 thousand families will get housing
कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में "राशन आपके ग्राम योजना" के अंतर्गत गाड़ी के माध्यम से राशन गांव में ही उपलब्ध कराया जाएगा। आज चार राशन की गाड़ियां रवाना हुई हैं। यह गाड़ी भी हमारे जनजातीय बेटे चलाएंगे और इसके लोन की गारंटी भी सरकार देगी।
 
Sheopur: 'Sahariya Special Project' launched in village Karahal, more than 19 thousand families will get housing
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 19,166 सहरिया जनजाति परिवारों को आवास वितरित किए गए। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने आजीविका मिशन की बहनों को बधाई देते हुए कहा कि आज बहनें रेस्टोरेंट चला रही हैं, अमरूद का उत्पादन कर रही हैं। डिटर्जेंट पाउडर समेत अनेक चीजें बना रही हैं। उम्मीद है यही बहनें आगे चलकर बड़ी व्यवसायी बनेंगी। ये एक नई क्रांति है। मेरा लक्ष्य है कि मेरी हर एक बहन 10 हजार रुपये महीना तक कमाए। श्योपुर ज़िले के लिए स्वीकृत बजट की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बजट में 1186 करोड़ से अधिक के काम श्योपुर जिले के लिए स्वीकृत हुए हैं, जो जिले के विकास को गति प्रदान करेंगे। आज इस कार्यक्रम के अंतर्गत 139 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 99 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sheopur: 'Sahariya Special Project' launched in village Karahal, more than 19 thousand families will get housing
'मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम' योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि श्योपुर ज़िले के विकास में तेज़ी आने के साथ ये उम्मीद भी है कि इसी तरह हर जिला आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने ज़िले को 1099.43 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed