सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: बासी चिकन पर आगर मालवा में बवाल, युवक को चाकू घोंपा, ग्रामीणों ने चिकन शॉप फूंका; पुलिस बल तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

MP News: बासी चिकन पर आगर मालवा में बवाल, युवक को चाकू घोंपा, ग्रामीणों ने चिकन शॉप फूंका; पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
Agar Malwa Crime News Dispute Over Stale Chicken Youth Stabbed Villagers Set Hotel on Fire
आगर मालवा में बासी चिकन को लेकर बवाल। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में बासी चिकन को लेकर आधी रात में बवाल हो गया। बासी चिकन खिलाने पर युवक और दुकानदार में विवाद हो गया जो बाद में चाकूबाजी और आगजनी में बदल गया। घटना में एक युवक की पीठ में चाकू घोंप दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य युवक को भी चोटें आईं हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने होटल में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत किया।  

Trending Videos
Agar Malwa Crime News Dispute Over Stale Chicken Youth Stabbed Villagers Set Hotel on Fire
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

युवक की पीठ में घोंपा चाकू 
जानकारी के अनुसार घटना आगर मालवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की हैं। शनिवार रात गांव में स्थित वर्ग विशेष के व्यक्ति की चिकन शॉप पर गोपाल पिता प्रभु सिंह मटन लेने के लिए पहुंचा था। लेकिन, दुकान संचालक ने उसे बासी चिकन दे दिया। जिसे लेकर गोपाल और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो बाद में विवाद में बदल गई। इस दौरान चिकन शॉप संचालक समेत कुछ अन्य लोगों ने युवक पर हमला कर दिया और उसी पीठ में चाकू घोंप दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे कालूराम पिता देवीलाल को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agar Malwa Crime News Dispute Over Stale Chicken Youth Stabbed Villagers Set Hotel on Fire
पुलिस से बहस करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने होटल में लगाई आग
इधर, युवक पर हुए हमले की खबर गांव में आग की तरह से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसने वर्ग विशेष के व्यक्ति के चिकन शॉप में आग लगी दी। विवाद और आगजनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हालात काबू में किए और गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

Agar Malwa Crime News Dispute Over Stale Chicken Youth Stabbed Villagers Set Hotel on Fire
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

एक महिला समेत तीन पर एफआईआर
आगर एडिशनल एसपी निशा रेड्डी ने बताया कि घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। घायल गोपाल की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed